News in Brief

Friday Box office Clash: 16 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर एक या दो नहीं कुल मिलाकर 5 फिल्मों का क्लैश होने वाला है. ऐसे में फैंस को एक साथ स्पाई, कॉमेडी, हॉरर, एक्शन एडवंचर के अलावा स्पाईसी फिल्म भी देखने को मिलेगी. तो चलिए आपको बताते हैं कि 16 जनवरी को किन मूवीज की बॉक्स ऑफिस पर भीषण टक्कर होने वाली है.

‘हैप्पी पटेलः खतरनाक जासूस’
16 जनवरी को वीर दास डायरेक्टेड फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ रिलीज होगी. इस फिल्म में मोना सिंह लीड रोल में हैं. इस कॉमेडी थ्रिलर सीरीज में रोमांस से लेकर कॉमेडी और एक्शन सीन्स का ऐसा तड़का लगाया गया है कि लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है. ये फिल्म आमिर खान के प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है.

‘राहु केतू’

लोगों को हंसा-हंसाकर लोट पोट करने वाली जोड़ी वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट लौट आए हैं. इन दोनों की कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘राहु केतू’ का लोगों को ट्रेलर तो खूब पसंद आया था. ऐसे में ये फिल्म 16 जनवरी को बाकी फिल्मों से टक्कर लेने को रेडी है.

’28 इयर्स लेटर- द बोन टेंपल’

अगर आप स्पाई और कॉमेडी फिल्मों के बजाय हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं तो इस बार बॉक्स ऑफिस पर आपके लिए वो मसाला भी मौजूद है. ’28 इयर्स लेटर- द बोन टेंपल’ फिल्म 16 जनवरी को थिएटर में आ रही है. इस फिल्म का भी काफी बज बना हुआ है.

‘वन टू चा चा चा’
आशुतोष राणा की एक्शन एंडवंचर फिल्म ‘वन टू चा चा चा’ भी थिएटर में इन फिल्मों से टक्कर लेगी. इसमें प्यार, गोली, मैडनेस और लॉफ्टर का भी तड़का लगाया गया है.

‘मेरी आवाज ही है डिसएडवांटेज…’ दमदार आवाज वाले शरद केलकर का छलका दर्द बोले- बन गई बैरियर

 

‘आगा आगा सुनबाई! काय मंहतय ससुबाई?’
इन फिल्मों के अलावा मराठी फिल्म ‘आगा आगा सुनबाई! काय मंहतय ससुबाई?’ 16 जनवरी को रिलीज हो रही है. ये एक स्पाईसी मराठी फिल्म है. जिसमें सास और बहू की कहानी दिखाई गई है.