News in Brief

Sonali Bendre: 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने अपने दौर में काफी नाम कमाया है. हसीना ने अपनी चुलबुलाहट और बेहतरीन एक्टिंग से हमेशा दर्शकों का दिल जीता है. एक्ट्रेस ने एक से एक कमाल फिल्मों में काम किया है. हालांकि काफी लंबे वक्त से हसीना फिल्मों से दूर हैं. कैंसर ट्रीटमेंट के बाद से सोनाली के फैंस उनके कमबैक का इंतजार कर रहे हैं. 

अपने बेटे रणवीर संग नजर आई सोनाली बेंद्रे 
इसी बीच सोनाली बेंद्रे अपने बेटे रणवीर बेहल के साथ नजर आईं. मां-बेटे की जोड़ी को देख फैंस खुश हो गए. सोनाली और उनके बेटे रणवीर को हाल ही में साथ में ‘हैप्पी पटेल’ की स्पेशल स्क्रीनिंग पर देखा गया. एक साथ दोनों ने पैप्स को कई पोज दिए. 

आमिर खान ने रखी थी स्पेशल स्क्रीनिंग 
हाल ही में 16 जनवरी को रिलीज होने वाली कॉमेडियन और एक्टर वीर दास की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ की स्पेशल स्क्रीनिंग पर सोनाली बेंद्रे अपने बेटे रणवीर के साथ नजर आई. एक साथ दोनों ने पैप्स को कई पोज दिए. इस स्पेशल स्क्रीनिंग को फिल्म प्रोड्यूसर और सुपरस्टार आमिर खान ने रखा था. स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे थे. इन सितारों में एक्ट्रेस फातिमा सना शेख, सुनील ग्रोवर और इमरान खान जैसे सितारे नजर आए थे. हर कोई एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे के ड्रेसिंग सेंस की भी तारीफ कर रहा है. 

Add Zee News as a Preferred Source

मां-बेटे की जोड़ी ने जीता दिल 
‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में सोनाली बेंद्रे रॉयल ब्लू कलर की शर्ट पहने नजर आई थी, जिसके साथ उन्होंने ब्यू डेनिम जींस कैरी कर रखी थी. एक्ट्रेस का ये सिंपल लुक काफी स्टाइलिश लग रहा था. वहीं एक्ट्रेस के बेटे रमवीर ने डार्क ब्राउन पैंट और ब्लैक कलर की टी शर्ट पहन रखी थी. इसी के साथ लुक को कंप्लीट करने के लिए रणवीर ने डार्क डेनिम जैकेट को भी पेयर किया. फैंस को सोनाली और उनके बेटे की जोड़ी काफी पसंद आई.