News in Brief

Dev Anand Shah Rukh Khan Bond: देव आनंद और शाहरुख खान हिंदी सिनेमा की दो अलग-अलग पीढ़ियों के सितारे थे, लेकिन दोनों के बीच एक खास बॉन्ड था, जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं. कैमरों और लाइमलाइट से दूर उनका रिश्ता सम्मान और प्यार से भरा था. उस दौर में न सोशल मीडिया था, न वायरल वीडियो, फिर भी उनके बीच बिताए कुछ पल आज भी याद किए जाते हैं. देव आनंद के करीबी दोस्त मोहन चुरिवाला ने हाल ही में उनके कई किस्सों को याद किया. 

उन्होंने देव आनंद को याद करते हुए बताया कि देव साहब शाहरुख खान को सिर्फ सुपरस्टार नहीं, एक अच्छे इंसान के तौर पर देखते थे. मोहन ने फिल्म पत्रकार विक्की लालवानी से बातचीत में बताया कि देव आनंद और शाहरुख खान की बॉन्डिंग बहुत नेचुरल थी. देव साहब शाहरुख के काम के साथ-साथ उनकी पर्सनैलिटी की भी तारीफ करते थे. उन्हें लगता था कि शाहरुख मेहनती हैं और जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं. यही वजह थी कि जब भी मौका मिलता, देव साहब उन्हें बड़े प्यार से समझाते और सलाह देते थे. 

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

वो सलाह जो देव आनंद ने शाहरुख खान को दी थी

शाहरुख भी देव आनंद की बहुत इज्जत करते थे और उनकी बातों को ध्यान से सुनते थे. ऐसा ही एक किस्सा साल 2009 का है. अनिल अंबानी ने रिलायंस एंटरटेनमेंट और स्टीवन स्पीलबर्ग की जॉइंट वेंचर पार्टी रखी थी. पार्टी में देव आनंद ने देखा कि शाहरुख खान पास में बैठे हुए सिगरेट का धुआं नीचे की तरफ छोड़ रहे थे. देव साहब ने प्यार से कहा, ‘शाहरुख यार, तू इतना स्मोक क्यों करता है? तू कितना अच्छा लड़का है. इसे छोड़ दे’. इस पर शाहरुख मुस्कराए और बोले, ‘मैं कोशिश करूंगा’. 

संजय कपूर के 30,000 करोड़ के विल केस में बड़ा ट्विस्ट, क्या प्रिया कपूर के हाथ से निकल जाएगी पति की सारी संपत्ति? कॉल रिकॉर्ड्स ने पलटा पूरा मामला 

देव आनंद की बहुत इज्जत करते थे शाहरुख 

इस बातचीत से साफ दिखता है कि शाहरुख देव साहब की कितनी इज्जत करते थे. एक और यादगार किस्सा लंदन का है. देव आनंद और मोहन चुरिवाला एक फाइव स्टार होटल के कैफे में कॉफी पी रहे थे. वहीं पास की टेबल पर गौरी खान अपनी दोस्त सुसैन खान के साथ बैठी थीं. गौरी ने देव साहब को देखा और तुरंत उनके पास आकर कहा, ‘हैलो सर’. देव साहब ने मुस्कराते हुए कहा, ‘हाय गौरी, कैसी हो?’. गौरी ये सुनकर हैरान हो गईं कि देव आनंद उन्हें नाम से पहचानते हैं.

fallback

एक दम से बदल गया था रेस्टोरेंट का माहौल 

मोहन चुरिवाला ने बताया कि गौरी खान ये सुनकर बहुत खुश हो गईं. उन्होंने तुरंत शाहरुख खान को फोन करके बताया कि देव आनंद ने उन्हें पहचान लिया. फोन पर शाहरुख भी काफी एक्साइटेड हो गए. चुरिवाला के मुताबिक उस वक्त रेस्टोरेंट में अच्छा-खासा ड्रामा हो गया. सब लोग मुस्कुरा रहे थे और माहौल बहुत खुशनुमा हो गया था. ये छोटा सा पल बताता है कि देव आनंद का नाम और पर्सनैलिटी आज की पीढ़ी के सितारों के लिए भी कितना मायने रखता था.

फिल्म हिट हो या फ्लॉप शाहरुख कभी रुकते नहीं

शाहरुख खान खुद भी कई बार देव आनंद के असर के बारे में बात कर चुके हैं. साल 2018 के एक इवेंट में उन्होंने बताया था कि देव साहब की एक बात उनके दिल में बस गई. शाहरुख ने कहा, ‘देव आनंद ने मुझसे कहा था कि अगर तुमने काम करना बंद कर दिया, तो तुम खत्म हो जाओगे’. शाहरुख के मुताबिक यही सोच उन्हें लगातार मेहनत करने के लिए प्रेरित करती है. फिल्म हिट हो या फ्लॉप, वे कभी रुकते नहीं और आगे बढ़ते रहते हैं. बता दें, उनकी अगली एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘किंग’ है.