)
Sidharth Malhotra Vvan Postponed: सिद्धार्थ मल्होत्रा आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके फैंस सोशल मीडिाय पर उनको ढेरों बधाई दे रहे हैं, लेकिन इन बीच उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर भी आ रही है और वो ये है कि वे उनकी जिस मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘Vvan’ के सिनेमाघरों में आने का वेट कर रहे थे उसकी रिलीज को टाल दिया गया है. पहले इस फिल्म को 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब तारीख बदल दी गई है.
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘Vvan’ को टालने की बड़ी वजह अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhoot Bangla) बताई जा रही है. दिलचस्प बात ये है कि दोनों ही फिल्में एकता कपूर के प्रोडक्शन की हैं. ऐसे में एक ही दिन दो बड़ी फिल्मों को रिलीज करना प्रैक्टिकल नहीं माना गया. इसी वजह से मेकर्स ने ‘Vvan’ की रिलीज को आगे बढ़ाने का फैसला लिया, ताकि दोनों फिल्मों को अलग-अलग समय पर बेहतर रिस्पॉन्स मिल सके. यानी अब ये फिल्म 15 मई को रिलीज नहीं होगी.
‘भूत बंगला’ के चलते टली ‘Vvan’ की रिलीज
इस रिपोर्ट से जुड़े सूत्र ने बताया, ‘भूत बंगला’ की डेट अप्रैल से खिसककर 15 मई कर दी गई है, इसलिए एकता कपूर अपनी दो फिल्मों को एक ही दिन रिलीज नहीं करना चाहती थीं. इसी वजह से ‘Vvan’ को पोस्टपोन किया गया है. फिलहाल, नई रिलीज डेट को सीक्रेट रखा गया है और इसकी घोषणा फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ की जाएगी’. खास बात ये है कि ‘Vvan’ से सिद्धार्थ मल्होत्रा का फर्स्ट लुक उनके जन्मदिन के खास मौके यानी 16 जनवरी को रिलीज किया जा सकता है.
अभी तक नहीं देखीं विजय सेतुपति की 5 अंडररेटेड मास्टरपीस, तोड़े कमाई के रिकॉर्ड, OTT पर भी देखी गईं सबसे ज्यादा, आज भी करती हैं ट्रेंड
जल्द करेंगे नई रिलीज डेट का ऐलान
मेकर्स इसी पोस्टर के साथ फिल्म की नई रिलीज डेट का भी ऐलान कर सकते हैं. ऐसे में सिद्धार्थ के जन्मदिन पर फिल्म से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आने की पूरी उम्मीद है. ‘Vvan: Force of the Forest’ को लेकर पहले से ही अच्छा बज बना हुआ है. इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ तमन्ना भाटिया नजर आएंगी. कहानी एक मिस्टीरियस और प्राचीन जंगल के बैकग्राउंड पर आधारित है, जो भारतीय लोककथाओं से इंस्पायर बताई जा रही है. फिल्म की शूटिंग असली जंगलों में की जा रही है.
असली जंगलों में चल रही फिल्म की शूटिंग
जिससे कहानी में गहराई और असलीपन नजर आए. यही वजह है कि ये फिल्म दर्शकों को अलग एक्सपीरियंस देने वाली मानी जा रही है. इस फिल्म का निर्देशन दीपक मिश्रा और अरुणाभ कुमार कर रहे हैं. वहीं, इसे शोभा कपूर, एकता आर कपूर और अरुणाभ कुमार मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. ‘Vvan’ बालाजी मोशन पिक्चर्स और टीवीएफ की जॉइंट प्रोडक्शन है. बता दें, सिद्धार्थ मल्होत्रा आखिरी बार फिल्म जाह्नवी कपूर के साथ ‘परम सुंदरी’ में नजर आए थे.
