News in Brief

सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस 19 के विनर रहे गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आंकाक्षा इन दिनों इंटरनेट पर छाए हुए हैं. कभी उनकी गौरव की पत्नी एयरपोर्ट पर दिल खोलकर नाचती हुई दिखती हैं, तो कभी पार्टी करते हुए. वहीं अब गौरव और उनकी पत्नी आकांक्षा एक और पार्टी में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. दरअसल गौरव की पत्नी आंकाक्षा 18 जनवरी को 35 साल की होने जा रही हैं और इस खास मौके से पहले उनके पति ने उनके लिए एक ग्रैंड पार्टी होस्ट की है, जिसमें उनके दोस्त और ‘बिग बॉस 19’ के कई कटेंस्टेंट डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. 

सलमान खान के गाने पर थिरके गौरव-आकांक्षा
गौरव खन्ना इस वायरल वीडियो में अपनी पत्नी के सामने सलमान खान के गाने ‘ओ ओ जाने जाना’ पर नाचते हुए नजर आ रहे हैं. जिसमें वो दोनों दिल खोलकर नाच रहे हैं और फ्रेंड्स उनके इस क्यूट मूमेंट को कैमरे में रिकॉर्ड करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं इस पार्टी का एक और वीडियो आया है, जिसमें बर्थडे गर्ल को गौरव की बिग बॉस 19 की को-कटेंस्टेंट अशनूर कौर और डांसर आवेज दरबार के साथ कैटरीना कैफ के गाने ‘चिकनी चमेली’ पर डांस करते हुए देखा जा रहा है. 

Add Zee News as a Preferred Source

गौरव की पत्नी को किया ट्रोल
इस पार्टी में गौरव मैरून कलर के ब्लेजर के साथ मैचिंग पैंट स्टाइल किए हुए हैं, जिसमें वो हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे हैं. वहीं उनकी पत्नी आकांक्षा लाल कलर की पार्टी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. आपको बता दें कि कुछ समय पहले गौरव की पत्नी आकांक्षा को उनके बेफिक्री से किए गए डांस को लेकर उन्हें ट्रोल किया गया था. जिसपर सफाई देते हुए एक्टर ने इंटरव्यू में कहा, ‘सबसे पहले मैं सभी को यह बताना चाहता हूं कि आकांक्षा जिन लड़कियों के साथ डांस कर रही थीं, वो मेरे पब्लिसिस्ट की टीम मेंबर थीं, जिन्होंने ‘बिग बॉस 19’ के घर में मेरे रहने के दौरान मेहनत की थी. यह उनकी मेरी सक्सेस की पार्टी थी और हम उनके जश्न का हिस्सा बनने के लिए वहां मौजूद थे. और चूंकि मुझे डांस करना ज्यादा पसंद नहीं है, इसलिए मेरी पत्नी आकांक्षा ने सोचा कि उन्हें भी उनके साथ शामिल होना चाहिए और इस पल को और भी खास बनाना चाहिए क्योंकि ये सबकी जीत थी.’ खैर, ट्रोलर्स कुछ कहें, लेकिन गौरव के फैंस को उनकी पत्नी का ये रुप खूब पसंद आ रहा है.