News in Brief

Prabhas Tripti Spirit Release Date: ‘एनिमल’ के बाद हर कोई संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ (Spirit) का इंतजार कर रहा था. इस मूवी से प्रभास और तृप्ति का एक पोस्टर जैसे ही सामने आया तो उसने लोगों का एक्साइमेंट और भी ज्यादा बढ़ा दिया. अब इसी एक्साइमेंट को और बढ़ाने के लिए मेकर्स ने प्रभास की इस हाई एंटीसिपेटेड फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है.

2027 मार्च में होगी रिलीज
टी-सीरीज ने फ्राइडे को इंस्टाग्राम पर एक आधिकारिक पोस्ट किया. जिसमें लिखा- ‘रिमेंबर…स्पिरिट दुनियाभर में 5 मार्च, 2027 को आएगी.’ इस फिल्म के रिलीज डेट के ऐलान के साथ ही इतना तो तय है कि साल 2027 में प्रभास ने अपनी इस फिल्म की डेट पक्की कर ली है. प्रभास और तृप्ति के इस वायरल पोस्ट से इतना तो साफ हो गया कि संदीप रेड्डी वांगा की ये मूवी थिएटर में दर्शकों के लिए एक अलग इंटेंस सिनेमैटिक एक्सपीरियंस लेकर आएगी. तृप्ति की इस फिल्म में एंट्री फिल्म की एक्साइटमेंट को और बढ़ा देगी.

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

साल की शुरुआत में रिवील किया था पोस्टर

नया साल शुरू होते ही वांगा ने इस फिल्म का पोस्टर अनवील किया था. जिसमें प्रभास और तृप्ति की सिजलिंग केमिस्ट्री और पोस्टर फैंस को खूब पसंद आया था. ऐसा इसलिए भी क्योंकि दोनों सितारे पहली बार एक अलग और नए लुक में नजर आए थे. फोटो में शर्टलेस प्रभास के शरीर पर चोटों के निशान और उनके सामने तृप्ति सिगरेट जलाती दिखी थीं. साथ ही प्रभास का लॉग हेयर लुक लोगों को पसंद आया था.

 9 एपिसोड की वो खूंखार सीरीज,जिसमें पहले सीन से ही शुरू हो जाता है मौत का तांडव, देखते ही उड़ जाएगी रातों की नींद, 3 साल से लगातार कर रही ट्रेंड

दीपिका की जगह तृप्ति

खास बात है कि तृप्ति से पहले प्रभास के साथ इस मूवी में दीपिका पादुकोण थीं. लेकिन, 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड करने की वजह से एक्ट्रेस को मूवी से बाहर निकाल दिया गया. जिसके बाद तृप्ति को कास्ट किया गया. इस मूवी के बाद दीपिका के हाथ से ‘कल्कि’ के दूसरे पार्ट से भी निकला. जिसे लेकर उस वक्त खूब बवाल हुआ था.