20 Years of Kasamh Se: एकता कपूर के पॉपुलर शो ‘कसम से’ ने अपने रिलीज के 20 साल पूरे कर लिए हैं. इस खास मौके पर एकता कपूर ने यादों को ताजा किया. ये शो 16 जनवरी 2006 को पहली बार जी टीवी पर टेलीकास्ट किया था. इस शो का एक वीडियो एकता कपूर ने शेयर किया जिसने लोगों की पुरानी यादों को फिर से ताजा कर दिया.
‘कसम से’ को हुए 20 साल
एकता कपूर ने इस शो के वीडियो को शेयर कर लिखा- ’20 साल और मिलियन मेमोरीज..कसम से.”इस टीवी सीरियल की कहानी तीन बहनों- बानी, पिया और रानो के ईर्द-गिर्द थी.जिनकी लाइफ में जय वालिया के आने से कई बदलाव आते हैं और उनकी आपसी बॉन्डिंग व रिश्तों की कसौटी को दिखाया गया.
बानी और जय वालिया की प्रेम कहानी
इसमें प्राची देसाई ने बानी का किरदार निभाया था, जबकि राम कपूर ने जय वालिया का किरदार निभाया था. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई थी.इन दोनों के अलावा सीरियल में रोशनी चोपड़ा (पिया), जया भट्टाचार्य, और अश्विनी कलसेकर (जिज्ञासा) जैसे सितारे भी थे. ये शो 2009 तक प्रसारित हुआ था.एकता कपूर ने इसे बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले रिलीज किया था. ये शो जी टीवी सक्सेफुल रहा और इसने मुख्य किरदार प्राची देसाई को अच्छी पहचान दिलाई थी, बल्कि राम कपूर को भी घर-घर में मशहूर किया था. इस शो के बाद राम कपूर ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ और प्राची देसाई ने बॉलीवुड फिल्मों जैसे ‘रॉक ऑन’ से अपनी पहचान बनाई.
दिए कई हिट शोज
एकता कपूर ने टीवी पर कई यादगार शो दिए हैं, जिनमें ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी,”कहानी घर घर की,”कसम से’ शामिल हैं. इन शोज ने सिर्फ लोगों का मनोरंजन ही नहीं किया था,बल्कि इससे कई लोगों की भावनाएं भी जुड़ गई थीं.
इनपुट- एजेंसी
