News in Brief

Ek Din Teaser: आमिर खान के बेटे जुनैद खान आने वाली फिल्म ‘एक दिन’ में जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाले हैं. मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी कर दिया है.ये फिल्म आमिर खान प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले रिलीज की जाएगी. इस फिल्म में जुनैद के साथ साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस साई पल्लवी लीड रोल में नजर आएंगी. टीजर में दोनों की केमिस्ट्री फैंस को भा रही है. 

रोमांटिक फिल्म

आमिर खान प्रोडक्शन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का टीजर जारी किया. उन्होंने लिखा-‘कुछ कहानियों को समय की जरूरत नहीं होती.’एक दिन’ सिर्फ सिनेमाघरों में देखें – 1 मई 2026 से.’ टीजर में जुनैद और साई पल्लवी साथ में नजर आ रहे हैं. इसकी कहानी प्यार, सपनों और जज्बातों से भरी हुई दिखाई गई है.शुरुआत एक आईने के सीन से होती है, जहां दोनों एक दूसरे को देखते हैं. जुनैद साई से कहते हैं, ‘तुम्हारी मुस्कुराहट मुझे बहुत अच्छी लगती है, मीरा. तुम्हारा दिल जीतूंगा या नहीं, ये नहीं पता.’

Add Zee News as a Preferred Source

 

‘समाज को दो हिस्सों में बांटने वाला…”छावा’ को लेकर ए आर रहमान ने दिया विवादित बयान, 2025 में इसने कमाए थे 800 करोड़

 

बर्फीली वादियों में आशिक

टीजर के आखिरी में दोनों बर्फीली वादियों में एक दूसरे के साथ घूमते हुए नजर आते हैं, जिसमें साई जुनैद से कहती हैं- ‘फिल्मों में कितना जादू होता है न, कितना मैजिकल है, मगर असल जिंदगी में कभी ऐसा नहीं होता.इसका जवाब देते हुए जुनैद कहते हैं-कभी-कभी होता है जादू.”एक दिन’ का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है. साथ ही आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है. ये फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इससे पहले जुनैद खान ‘लवयापा’ में नजर आए थे.ये फिल्म फ्लॉप गई थी. वहीं साई पल्लवी की बात करें तो वो इन दिनों रणबीर कपूर संग ‘रामायण’ फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं. जिसमें वो माता सीता और रणबीर कपूर राम के किरदार में नजर आएंगे. ये दो पार्ट में फिल्म आएगी. जिसका निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं.

इनपुट- एजेंसी