
फिल्म इंडस्ट्री से बाहर की दुनिया में लोग अक्सर हीरोइनों की खूबसूरती और फिटनेस को लेकर चर्चा करते हैं. और आपस में बातचीत के दौरान इस बात की तुलना करते हैं कि कौन सी एक्ट्रेस की ब्यूटी नेचुरल है और किस एक्ट्रेस ने सर्जरी करवाई है. वहीं जब ऐसे सवाल एक्ट्रेस से पूछे जाते हैं, तो ज्यादातर हसीनाएं इस बात को इग्नोंर कर देती हैं. लेकिन वहीं कई एक्ट्रेस इस पर खुलकर बात करती हैं और अपने ट्रीटमेंट को सबके सामने खुलकर अपनाती हैं.
सर्जरी से एक्ट्रेस को मिला कॉन्फिडेंस
कई लोग खूबसूरत दिखने या अपना कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए उन्हें सर्जरी या फिलर्स करवाए हैं और वो इस बात को खुलकर बताते हैं, तो कुछ इस बात को छुपाते हैं. लेकिन साउथ सुपरस्टार कमल हासन की बेटी और साउथ सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस श्रुति हासन इस मुद्दे पर सीधे बात करती हैं और कहती हैं कि चेहरा पहले अच्छा नहीं दिखता था, लोग उनकी नाक, होठों और चेहरा पर कमेंट्स करते थे, जिसके बाद उन्होंने अच्छा दिखने के लिए सर्जरी कराई और अब वो खुद को पहले से ज्यादा सुंदर मानती हैं.

टूटी नाक को सर्जरी से किया सही
श्रुति हसन ने एक इंटरव्यू में उनकी नोज सर्जरी को लेकर सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा, ‘हां मैंने अपनी नाक की सर्जरी करवाई है. मेरी नाक पहले बहुत अलग दिखती थी और टूटी हुई थी. मैंने अपनी पहली फिल्म उसी नाक के साथ की थी तब लोगों ने मुझे बहुत कुछ कहा था. फिर मैंने Deviated Septum करवाया, जिसमें मुझे बहुत दर्द हुआ. लेकिन अगर मैं उससे अच्छी दिख सकती हूं तो मैं क्यों ना करवाऊं. ये मेरा चेहरा है मैं किसी को भी सफाई क्यों दूं.’
श्रुति हसन ने कबूली अपनी सच्चाई
एक्ट्रेस ने आगे बातचीत के दौरान खुलकर बात करते हुए कहा, ‘लोगों ने कहा कि मैंने फिलर्स करवाए हैं. ‘हां मैंने करवाए हैं’ इसमें छुपाने वाली बात क्या है. अब लोग पूछते हैं कि क्या तुम फेस लिफ्ट भी करवाओगी? तो मैं कहती हूं करवा भी सकती हूं और नहीं भी अभी कुछ नहीं पता. ये मेरी बॉडी है. मैं किसी और को नहीं कहती हूं कि तुम भी करवाओ, ना ही मैं किसी को करवाने से रोकती हूं, ये तुम्हारा शरीर है तुम्हारी मर्जी है. लेकिन मुझे मेरा काम करने से नहीं रोकिए.’ श्रुति हसन ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म लक से की थी, जिसमें वो आमिर के भांजे इमरान खान के साथ नजर आईं थीं. लेकिन ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और उन्होंने फिर साउथ फिल्मों में वापसी कर ली.

