
बीते कई दिनों से बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार के साथ रिलेशन में हैं. बता दें कि भूषण कुमार टी सीरीज के मुखिया दिवंगत गुलशन कुमार के बेटे हैं. उनकी शादी एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार से हो चुकी है.
दरअसल, ये अटकलें साल 2022 में सबसे पहले उठीं. जब फिल्म क्रिटिक उमैर संधू ने एक पोस्ट शेयर करते हुए दावा किया कि यह कथित अफेयर दो साल से चल रहा था और दिव्या को इसकी जानकारी थी. भूषण और दिव्या के अलग होने की भी अफवाहें उड़ीं, जिसे बाद में दोनों ने नकार दिया.
भूषण कुमार को डेट कर रही हैं नोरा फतेही
अब एक टिकटॉक इन्फ्लुएंसर द्वारा इस मामले पर एक पोस्ट शेयर करने के बाद विवाद फिर से उठा है. हाल ही में रेडिट पर एक थ्रेड वायरल हो गया. इसमें नोरा ने एक बार फिर भूषण कुमार के साथ अपने कथित अफेयर की अफवाहों को हवा दी. एक इन्फ्लुएंसर ने तीन साल पुरानी रेडिट थ्रेड शेयर की, जिसमें अभिनेत्री ने “वाह (हंसने वाला इमोजी)” लिखकर जवाब दिया था.
फैंस पूछने लगे सवाल
एक यूजर ने उनके कमेंट का स्क्रीनशॉट लेकर रेडिट पर भूषण कुमार के साथ अपने कथित अफेयर पर नोरा का टिकटॉक पर कमेंट टाइटल से इसे पोस्ट किया है. एक यूजर ने इस पर रिएक्ट करते हुए लिखा,”हंसी आ रही है, उसने अभी कमेंट क्यों किया? इससे और ज्यादा लोगों का ध्यान आकर्षित होगा, खुद को फंसाने का तो सवाल ही नहीं उठता.” वहीं दूसरे ने मजाक में कहा, “झूठ मत बोलो नोरा.”
वहीं कई खबरों के मुताबिक, नोरा फतेही कथित तौर पर मोरक्को के फुटबॉलर अशरफ हकीमी को डेट कर रही हैं. ये अटकलें तब और तेज हो गईं जब हकीमी ने नोरा की एक पोस्ट को लाइक किया और हाल ही में अभिनेत्री को मोरक्को में देखा गया. उन्होंने चल रहे अफ्रीका कप ऑफ नेशंस के दौरान मोरक्को से कुछ झलकियां भी शेयर की थीं, जिसमें उन्होंने लाल जैकेट, सफेद क्रॉप टॉप और जींस पहनी हुई थी.

