News in Brief

Rani Mukerji Mardaani 3 Runtime: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की अपकमिंग फिल्म ‘मर्दानी 3’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. एक्शन-क्राइम फिल्म ‘मर्दानी’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और अब फिल्म का तीसरा पार्ट सिनेमाघरों में दस्तक देने को पूरी तरह से तैयार है. बॉक्स ऑफिस पर ‘मर्दानी 3’ 30 जनवरी को दस्तक देने को तैयार है. सेंसर बोर्ड ने फिल्म रिलीज को मंजूरी दे दी है.   

सेंसर बोर्ड ने फिल्म को किया पास
सीबीएफसी यानी सेंसर बोर्ड ने फिल्म ‘मर्दानी 3’ को U/A 16+ का सर्टिफिकेट दिया है. U/A 16+ सर्टिफिकेट का मतलब है कि इस फिल्म को 16 साल से ज्यादा उम्र के लोग देख सकते हैं. फिल्म के सर्टिफिकेट के साथ इसे रनटाइम का भी खुलासा हो गया है. रनटाइम के हिसाब से फिल्म अपने बीते दोनों पार्ट से बड़ी है. ‘मर्दानी 3’ अपनी फ्रेंचाइजी की अब तक की सबसे लंबी फिल्म साबित होने वाली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का रनटाइम 2 घंटा 10 मिनट और 36 सेकंड होने वाला है. 

Add Zee News as a Preferred Source

1 घंटा 53 मिनट की क्राइम थ्रिलर ने OTT पर मचाया तहलका, हर सीन खड़े कर देगा रोंगटे, क्लाइमैक्स तक कांप जाएगी रूह, IMDb ने दी 7.3 रेटिंग

तीसरा पार्ट अब तक का सबसे लंबा  
‘मर्दानी 3’ का फर्स्ट हाफ 1 घंटा 6 मिनट और 30 सेकंड का होगा और सेकंड हाफ 1 घंटा 4 मिनट और 6 सेकंड का होगा. इसके बाकी दो पार्ट की बात करें तो साल 2014 में आई फिल्म ‘मर्दानी’ का टाइम 1 घंटा 53 मिनट था और साल 2019 में आई फिल्म ‘मर्दानी 2’ का रनटाइम 1 घंटा 43 मिनट था. इस हिसाब से आने वाला तीसरा पार्ट ‘मर्दानी 3’ फ्रेंचाइजी के सबसे लंबी फिल्म होने वाली है. 

इस दिन रिलीज हो रही फिल्म 
बता दें कि रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ को यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है और इसे अभिराज मिनावाला ने डायरेक्ट किया है. कुछ वक्त पहले इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. ट्रेलर में रानी का अंदाज लोगों को काफी पसंद आया. पहले ये फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों पर दस्तक देने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने बाद में फिल्म की डेट चेंज कर दी और अब ‘मर्दानी 3’ 30 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.