करोड़ों दिलों पर राज करने वाले शाहरुख खान ने हाल ही में रियाद के जॉय अवार्ड्स में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. जहां उनकी प्रिजेंस ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा और हजारों की संख्या में मौजूद उनके फैंस खुशी से झूम उठे. वहीं इस अवॉर्ड फंक्शन में एक ऐसी हसीना भी मौजूद थीं, जिनके फैन दुनियाभर में हैं. लेकिन वो एसआरके की दीवानी हैं. हम जिस हसीना की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि तुर्की एक्ट्रेस हांडे एर्सेल हैं, जो कि इस भीड़ में किंग खान को कैप्चर करने के लिए एक्साइटेड दिखीं.
शाहरुख खान की बनीं ‘फैन’
शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर काफी बिजी हैं. इसी बीच उन्होंने रेड कार्पेट पर स्टाइलिश शूट और ग्रे हेयर में शिरकत की. वहीं एसआरके की एंट्री के समय कैमरा भीड़ में मूव होता है, जिसमें एक्ट्रेस हांडे एर्सेल किंग खान को अपने फोन से कैप्चर करती हुई नजर आती हैं. एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो गया .
एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो
एक्ट्रेस के इस वायरल वीडियो को देखने के बाद फैंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं और एक्ट्रेस को ‘फैनगर्ल’ और ‘क्यूट’ कह कर बुला रहे हैं. वहीं अब ये वीडियो शाहरुख खान के फैन पेज पर वायरल हो रहा है, जिसपर एक्टर के चाहने वाले रिप्लाई कर रहे हैं. हांडे एर्सेल ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसके बाद ये किल्प और भी लोगों की नजर में आई.
बॉलीवुड प्रोजेक्ट का कर रहीं इंतजार
शाहरुख खान और हांडे ने अभी तक कोई भी प्रोजेक्ट साथ में नहीं किया है. लेकिन एक्ट्रेस अकसर बॉलीवुड के लिए अपने प्यार जाहिर करती करती रहती हैं और एक अच्छे प्रोजेक्ट के लिए वेट कर रही हैं. खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस को सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ के लिए अप्रोच किया गया था. मगर उन्हें आखिरी कास्ट में शमिल नहीं किया गया था.
