News in Brief

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के हमश्कल आपने कई बार देखे होंगे, जो आए दिन सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर पोस्ट करते रहते हैं. बिग बी के इस तरह के वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल होते रहते हैं. लेकिन आज हम अमिताभ बच्चन के जिस डुप्लीकेट के बारे में बात कर रहे हैं, उन्होंने इंस्टाग्राम पर सिर्फ 5 पोस्ट ही अपलोड किए हैं और वो लोगों के बीच फेमस हो गए हैं. इस शख्स के वीडियो वायरल होने का मुख्य कारण है उनकी अमिताभ जैसी पर्सेनैलिटी, हाइट और लुक्स है. बिग बी के इस डुप्लीकेट की रील को देखकर आप अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि ये उनके हमश्कल हैं वो नहीं. 

क्या आप मिले जूनियर बिग बी से?
अमिताभ बच्चन के इस हमश्कल ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपना यूजर नेम जूनियर अमिताभ जाकिर भाई रखा है. बिग बी के डुप्लीकेट की इन वायरल वीडियो में वो एक्टर की सुपरहिट फिल्म ‘लावारिस’ के टाइटल सॉन्ग पर लोगों के बीच एक भावुक एक्ट करते दिख रहे हैं, जिसमें उन्होंने अमिताभ की तरह लाइट ब्राउन रंग का कॉस्ट्यूम पहना हुआ है और शानदार एक्टिंग की है.

महज तीन दिन में वायरल
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तीन दिन पहले अपलोड किया गया था. अब तक इसे कई लोग लाइक कर चुके हैं. इस वीडियो का कमेंट बॉक्स बिग बी के हमशक्ल की एक्टिंग और डांस की तारीफ में भर चुका है. कई तो बिग बी के इस डुप्लीकेट को देखने के बाद हैरान रह गए हैं, और लगातार कईयों कई अलग-अलग इमोजी कर उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं.