News in Brief

Manoj Tiwari on AR Rahman: एआर रहमान हिंदी सिनेमा को ‘सांप्रदायिक’ कहकर लोगों के निशाने पर हैं. हालांकि, विवाद बढ़ता देख एआर रहमान ने अपने बयान पर सफाई दी.उनका कहना है कि भारत सिर्फ मेरा घर नहीं, बल्कि प्रेरणा है और उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था. अब मामले पर बीजेपी सांसद और सिंगर मनोज तिवारी ने अपनी राय दी है. इनका कहना है कि वह एआर रहमान के बयान से सहमत नहीं हैं.

मेरी समझ के बाहर 

एक्टर और सिंगर मनोज तिवारी ने कहा- ‘मैं बहुत हैरान हूं क्योंकि मैं भी उनका फैन हूं. एआर रहमान साहब ने बहुत अच्छे-अच्छे म्यूजिक दिए हैं. लेकिन,ये समय-समय की बात होती है. कभी सबकुछ चल जाता है तो कभी सब कुछ बहुत धीमा हो जाता है. अब उन्होंने ऐसा बयान क्यों दिया, ये मेरी समझ के बाहर है. सभी को अपनी फिल्म हिट चाहिए, सभी के अपने गाने हिट चाहिए, लेकिन मैं उनके बयान से सहमत नहीं हूं.’

Add Zee News as a Preferred Source

 

 

शान-इस चीज को पर्सनली नहीं लिया

एआर रहमान के बयान पर राजनीतिक दलों से लेकर हिंदी सिनेमा के बड़े सिंगर्स तक ने अपनी राय रखी. कुछ लोगों ने सिंगर को सपोर्ट किया, लेकिन ज्यादातर लोगों को उनका बयान नकारात्मक लगा. सिंगर शान ने म्यूजिशियन के बयान पर कहा था कि काम मिलना या न मिलना किसी के हाथ में नहीं है. ‘हिंदी सिनेमा और संगीत इंडस्ट्री में सांप्रदायिक पहलू नहीं है, और मुझे भी कभी काफी समय तक काम नहीं मिला था, लेकिन मैंने कभी इस चीज को पर्सनली नहीं लिया.’

 

वो एक सीन, जिसे 4 फिल्मों दिखाया गया अलग-अलग, 2 बनीं ब्लॉकबस्टर, 2 बुरी तरह फ्लॉप

 

रहमान ने जारी किया वीडियो

दूसरी तरफ, एआर रहमान ने सफाई देते हुए वीडियो भी जारी किया है. उन्होंने वीडियो में कहा- ‘मेरे लिए संगीत हमेशा लोगों और संस्कृति से जुड़ने का तरीका रहा है और मेरे मन में देश और संगीत के लिए बहुत सम्मान और प्यार है. मुझे खुद के भारतीय होने पर गर्व महसूस होता है. भारत सिर्फ मेरा घर नहीं बल्कि प्रेरणा है और मेरा इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था. मुझे उम्मीद है कि मेरी भावनाओं को आप सभी अच्छे से समझने की कोशिश करेंगे.’

इनपुट-एजेंसी