News in Brief

कई दिनों तक टीवी और सोशल मीडिया पर ‘बिग बॉस तमिल सीजन 9’ को लेकर चले हाई-वोल्टेज ड्रामा, टॉफ टास्क और इमोशनल मूमेंट के बाद, विजय सेतुपति द्वारा होस्ट किए गए इस 9वें सीजन का ऑफिशियल एंड हो चुका है. इस सीजन की विनर एक्ट्रेस दिव्या गणेश रहीं. ये एक ऐसा सीजन था, जिसने दर्शकों को तीन महीने से अधिक समय तक शो से बांधे रखा. 

ये थे 4 फाइनलिस्ट
बीते साल 5 अक्टूबर, 2025 को शुरू हुए इस 9वें सीजन में 20 कंटेस्टेंट ने पार्टिसिपेट किया, जिनमें से चार और कंटेस्टेंट बाद में वाइल्डकार्ड एंट्री के रूप घर में आए थे. इस सीजन में जैसे-जैसे हफ्ते बितते गए, वैसे-वैसे ग्रुप बदलते गए और ये गेम और भी ज्यादा इंटेंस होता चला गया. वहीं सीजन के अंत में इस गेम में मात्र चार फाइनलिस्ट को चुना गया, जिसमें दिव्या गणेश, सबरीनाथन, विक्कल्स विक्रम और अरोरा सिंक्लेयर का नाम था. 

विनिंग मनी के साथ मिली नई कार भी
‘बिग बॉस तमिल सीजन 9’ के सभी कंटेस्टेंट को पछाड़कर ग्रैंड फिनाले में एक्ट्रेस दिव्या गणेश ने ट्रॉफी को अपने हाथों से लिफ्ट किया. उन्होंने ट्रॉफी के साथ-साथ इस सीजन की विनिंग मनी 50 लाख रुपये को भी अपने नाम किया. विनिंग मनी के साथ उन्हें एक बिल्कुल नई मारुति सुजुकी विक्टोरिया कार गिफ्ट की गई. वहीं सबरीनाथन 9वें सीजन के रनर अप रहीं, जबकि विक्कल्स विक्रम और अरोरा सिंक्लेयर दूसरे और तीसरे नंबर पर रनरअप रहे. 

विजय सेतुपति ने किया होस्ट
‘बिग बॉस तमिल सीजन 9’ को एक्टर विजय सेतुपति ने दूसरी बार होस्ट किया, इससे पहले उन्होंने पिछले सीजन को भी शानदार तरीके से शुरू किया था. उनसे पहले, 2017 में शुरू हुए इस शो को सुपरस्टार कमल हासन द्वारा 7 सीजन होस्ट किए गए.