News in Brief

Ajay Devgn Bal Tanhaji First Look: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने साल 2026 के शुरू होने के साथ ही अपकमिंग फिल्मों पर काम करना शुरू कर दिया है. इन दिनों अजय अपनी ‘दृश्यम 3’ और ‘धमाल 4’ जैसी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इनके अलावा अजय की एक और फिल्म चर्चा में आ गई है, जिसने हर किसी का ध्यान मिनटों में खींच लिया. कुछ वक्त पहले अजय ने अपनी साल 2020 में आई फिल्म ‘तन्हाजी’ के सीक्वल की अनाउंसमेंट की थी. अब एक्टर ने इस फिल्म के सीक्वल के नाम को रिलीज कर दिया. जिसका नाम ‘बाल तन्हाजी’ होगा. इस फिल्म की एक्टर ने पहली झलक भी दिखाई. 

‘तन्हाजी’ का सीक्वल ‘बाल तन्हाजी’
तन्हाजी के सीक्वल की अनाउंसमेंट के बाद से अजय देवगन के फैंस काफी एक्साइटेड थे. अब एक्टर ने इसका फर्स्ट लुक आउट कर दिया है. यह एक AI फिल्म है, जिसकी झलक एक्टर ने हाल ही में दिखाई. अजय ने सोशल मीडिया पर इसकी एक वीडियो शेयर की, जो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. 

AI बेस्ट स्टोरीटेलिंग की दुनिया में अजय ने रखा कदम
एक्टर अजय देवगन ने AI बेस्ट स्टोरीटेलिंग की दुनिया में कदम रख लिया है और अपनी नई प्रोडक्शन कंपनी लेंस वॉल्ट स्टूडियोज के बैनर तले बन रही फिल्म AI प्रोजेक्ट ‘बाल तन्हाजी’ का फर्स्ट लुक आउट किया है. मेकर्स ने इस फिल्म के टीजर को यूट्यूब पर रिलीज किया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. मेकर्स ने साल 2020 में आई सुपरहिट फिल्म ‘तन्हाजी’ की ऐतिहासिक कहानी को आगे बढ़ाने के लिए AI की मदद ली है.

Add Zee News as a Preferred Source

‘बाल तन्हाजी’ का फर्स्ट लुक 
अजय देवगन ने AI-पावर्ड ‘बाल तन्हाजी’ का फर्स्ट लुक अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया. इसको शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा ‘लेजेंड्स शान में पैदा नहीं होते, वो खामोशी में बनते हैं. वो अनकहे साल, जिन्होंने एक योद्धा को बनाया- ‘बाल तन्हाजी’. एक AI शानदार पेशकश जल्द आ रही है.’

‘तन्हाजी’ की कहानी को बढ़ाया आगे
बता दें कि इस फिल्म की पुरानी कहानी को AI टूल्स के साथ मिलाकर तैयार किया जा रहा है. ‘बाल तन्हाजी’ में ‘तन्हाजी’ की ही कहानी को आगे बढ़ाया गया है. इसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई, बस फर्क इतना होगा कि इस प्रोजेक्ट को बनाने में जेनरेटिव AI टूल्स का इस्तेमाल किया जा रहा है. हालांकि कई फैंस को एक्टर अजय देवगन के मूव्स काफी शानदार लग रहे और कई लोगों को AI से दिक्कत भी हो रही है. अब देखना ये होगा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसी साबित होगी.