News in Brief

Border 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. नई कहानी और नए किरदार के साथ फिल्म एक बार फिर दर्शकों के बीच देशभक्ति जगाने के लिए तैयार है. फिल्म का पहला पार्ट ‘बॉर्डर’ साल 1997 में रिलीज हुआ था. इसमें सनी देओल के साथ तब्बू नजर आई थीं. लेकिन इस बार फिल्म में सनी देओल लीड रोल में है, लेकिन उनके साथ एक्ट्रेस मोना सिंह नजर आने वाली हैं. 

इस दिन हो रही फिल्म रिलीज 
‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में ‘बॉर्डर’ के गाने भी शामिल है, ऐसे में दर्शकों को लग रहा है कि सनी देओल के साथ ‘बॉर्डर 2’ में तब्बू क्यों नहीं नजर आ रही हैं. इसको लेकर अब प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने हाल ही में इसका खुलासा किया और तब्बू के फिल्म में न होने की वजह फैंस को बताई. 

बॉर्डर से बहुत अलग है ‘बॉर्डर 2’
प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने एक इंटरव्यू में बताया कि ‘ये फिल्म साल 1971 के भारत और पाकिस्तान के बीच हुए लोंगेवाला युद्ध पर आधारित नहीं है, बल्कि एक अलग जंग पर बेस्ड कहानी है. इसलिए इस फिल्म में पहली फिल्म बॉर्डर जैसा कुछ ही है. उस फिल्म के कुछ स्टार ‘बॉर्डर 2′ में हैं. इस फिल्म में सनी देओल मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी का किरदार नहीं निभा रहे हैं. बॉर्डर 2 में सनी देओल का किरदार अलग है, इसलिए फिल्म में उनकी पत्नी का रोल भी अलग होगा. इसी वजह से फिल्म में तब्बू को नहीं लिया गया है.’ वहीं प्रोड्यूसर ने आगे बताया कि ‘दुर्भाग्य से हम जनरल बिपिन रावत जी को एक हेलिकॉप्टर हादसे में खो बैठे. इसी वजह से फिल्म सिर्फ मेरे और मेरे पिता का सपना नहीं है, बल्कि यह जनरल रावत जी का सपना भी है.’

Add Zee News as a Preferred Source

‘बॉर्डर 2 सिर्फ एक फिल्म नहीं…’
वहीं प्रोड्यूसर ने आगे बताया कि ‘बॉर्डर 2’ उनके लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक नैतिक जिम्मेदारी है, जो उन्हें देश के दिवंगत चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने सौंपी थी. निधि दत्ता ने आगे बताया कि ‘बीते साल पहले जनरल बिपिन रावत जी ने मुझे और मेरे पिता को दिल्ली बुलाया था. उस मुलाकात में उन्होंने 22 ऐसे वीर सैनिकों की कहानियां हमें बताई थी, जिनकी गाथाएं देशवासियों तक पहुंचना काफी जरूरी थी. इस 22 कहानियों में से 3-4 कहानियों को ‘बॉर्डर 2′ में दिखाया गया है.’ 

‘4 सैनिकों की कहानियों पर लिखी गई स्क्रिप्ट’
प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने बताया कि ‘जनरल बिपिन रावत के निधन के करीब डेढ़ साल बाद, जब हम सोच रहे थे कि पापा की कंपनी जेपी फिल्मस के तहत क्या बनाएं, तब उन 22 कहानियों में से कुछ को जोड़कर 4 सैनिकों की कहानियों पर स्क्रिप्ट लिखी गई. इन कहानियों को मिलाकर बॉर्डर 2’ बनाई गई है.