)
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ का टीजर आने के बाद से सुर्खियों में बनी हुई है. फैंस इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्र हो रहे हैं. हालांकि, फिल्म ‘ओ रोमियो’ का टीजर रिलीज होने के बाद इसको कुछ लोगों ने निशाने पर भी लिया था और कहा था कि इसमें गालियां दी जा रही हैं. यहां तक कि फिल्म में नजर आने वाली वेटरन एक्ट्रेस फरीदा जलाल से गाली दिलवा दी. कुल मिलाकर फिल्म फिल्म ‘ओ रोमियो’ लगातार चर्चा में बनी हुई है. इसी शाहिद कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बताया है कि उनकी अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज किया जाएगा.
शाहिद कपूर ने फिल्म पर दिया अपडेट
शाहिद कपूर ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म ‘ओ रोमियो’ का पोस्टर शेयर किया है. फिल्म के पोस्टर में शाहिद कपूर एक्शन अंदाज में नजर आ रहे हैं. एक्टर ने इस पोस्ट के कैप्शन में बताया है कि फिल्म ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर 21 जनवरी को रिलीज किया जाएगा. शाहिद कपूर की इस पोस्ट को देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं. एक फैन ने लिखा है, ‘मुझे इंतजार है.’ एक फैन ने लिखा है, ‘एक नंबर.’ एक फैन ने लिखा है, ‘वाह.’ एक फैन ने लिखा है, ‘आपकी मूवी का इंतजार है.’ बताते चलें कि फिल्म ‘ओ रोमियो’ का डायरेक्शन विशाल भारद्वाज ने किया है और इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा तृप्ति डिमरी, दिशा पाटनी, नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, अरुणा ईरानी, फरीदा जलाल जैसे सितारे नजर आएंगे.
फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर हुआ विवाद
फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर बताया जा रहा है कि इसकी कहानी गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की जिंदगी पर बेस्ड है. फिल्म में शाहिद कपूर इसी गैंगस्टर का रोल निभा रहे हैं. ये भी खबर आई थी कि फिल्म ‘ओ रोमियो’ के मेकर्स को हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर शेख ने लीगल नोटिस भेजा था और सात दिनों के अंदर दो करोड़ रुपये की मांग की थी. उसका कहना था कि फिल्म में उनके पिता को गलत तरह से दिखाया गया है.
