RGV Claims AR Rahman Not Composed Jai Ho Song: फेमस सिंगर एआर रहमान इन दिनों ‘कम्युनल’ (सांप्रदायिकता) वाले बयान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. अब इसी बीच राम गोपाल वर्मा का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ का सुपरहिट गाना ‘जय हो’ एआर रहमान ने नहीं बल्कि सुखविंदर ने कंपोज किया था. अब इस दावे पर सुखविंदर ने राम गोपाल वर्मा के दावे पर चुप्पी तोड़ी है और इस दावे को खारिज कर दिया. उन्होंने बताया कि उन्होंने सिर्फ इस गाने को गाया था, जबकि उसे एआर रहमान ने ही कंपोज किया था.
एआर रहमान ने कंपोज नहीं किया ‘जय हो’ गाना?
जानकारी हो कि एआर रहमान को ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ फिल्म के म्यूजिक के लिए बेस्ट ओरिजिनल स्कोर का ऑस्कर अवॉर्ड मिला था. इसके साथ ही सुपरहिट गाने ‘जय हो’ के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का एकेडमी अवार्ड भी मिला था. सुपरहिट गाने ‘जय हो’ को लेकर साल 2024 में राम गोपाल वर्मा ने दावा किया था कि सुखविंदर सिंह ने सुभाष घई की फिल्म ‘युवराज’ पर काम करते समय ‘जय हो’ को कंपोज किया था. बाद में एआर रहमान ने इसे बेट दिया और सुखविंदर को 5 लाख रुपये दिए.
To all concerned .. I am being misquoted and misread out of context in the matter of the Jai ho song . .. in my view arrahman is the greatest composer and the nicest human being I ever met and he’s the last person to take away anybody’s credit ..I hope this puts an end to the…
Add Zee News as a Preferred Source![]()
Ram Gopal Varma (RGVzoomin) January 21, 2026
सुखविंदर सिंह ने तोड़ी चुप्पी
सोशल मीडिया पर एक बार फिर राम गोपाल वर्मा का ये दावा वायरल होने लगा. इसे बढ़ा-चढ़ाकर शेयर किया जाने लगा और इसको लेकर एआर रहमान को फिर से घेरा जाने लगा. हालांकि सुखविंदर सिंह ने इस दावे को साफ इनकार कर दिया था. सुखविंदर सिंह ने सच्चाई बताते हुए ‘HT सिटी’ से कहा था कि ‘जय हो गाना एआर रहमान ने ही कंपोज किया है. मैंने सिर्फ इसे गाया है. राम गोपाल वर्मा कोई छोटी हस्ती तो नहीं हैं. शायद उन्हें कुछ गलत जानकारी मिली होगी. गुलजार ने ये गीत लिखा था और एआर रहमान को ये पसंद आया. फिर उन्होंने इसे मुंबई जुहू में मेरे स्टूडियो में कंपोज किया.’
बता दें कि एआर रहमान ने बीते दिनों एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा था कि उन्हें बीते 8 सालों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से काफी कम काम मिला है. ऐसा सांप्रदायिकता की वजह से हो सकता है. उनके इस बयान ने चारों तरफ बहस छेड़ दी थी.
