
Raj Kapoor: बॉलीवुड के फेमस एक्टर और डायरेक्टर राज कपूर को तो आप जानते ही होंगे. एक्टिंग और डायरेक्शन दोनों में ही राज कपूर माहिर थे. उन्हें हिंदी सिनेमा में ‘शोमैन’ कहा जाता था. एक्टर के साथ उन्होंने बतौर डायरेक्टर भी काफी नाम कमाया था. दिग्गज एक्टर राज कपूर को फिल्मों की काफी गहरी समझ थी. अपनी फिल्मों के लिए वो जी तोड़ मेहनत करते थे और अपना सब कुछ उसमें झोंक देते थे. एक फिल्म के लिए उन्होंने शराब और नॉन वेज से दूरी बना ली थी और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.
38 साल पहले हुआ राज कपूर का निधन
बॉलीवुड के फेमस एक्टर ऋषि कपूर के पिता और रणबीर कपूर के दादा राज कपूर ने करीब 38 साल पहले इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. लेकिन आज भी उनकी फिल्मी गलियारों में खूब चर्चा होती है. एक्टर अपनी फिल्मों के जरिए हमेशा फैंस के दिलों पर जिंदा रहते हैं. जिस फिल्म की आज हम बात कर रहे हैं वे राज कपूर की यादगार फिल्मों में शामिल है.
![]()
इस फिल्म के लिए छोड़ा था नॉनवेज
राज कपूर काफी धार्मिक थे और धर्म में काफी विश्वास रखते थे. इसी के चलते उन्होंने एक फिल्म के लिए शराब पीना और नॉनवेज से दूरी बना ली थी. उस फिल्म का नाम ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ था. राज कपूर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर साल 1978 में 22 मई को रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही धमाल मचा दिया था. दरअसल, इस फिल्म का नाम भगवान के नाम पर होने के वजह से राज कपूर ने खुद को शाकाहारी बना लिया था. सत्यम शिवम सुंदरम फिल्म अपने दौर की सबसे हिट फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में राज कपूर के भाई शशि कपूर और एक्ट्रेस जीनत अमान लीड रोल में थे.

बॉक्स ऑफिस की हिट फिल्म
दिग्गज एक्टर और डायरेक्टर राज कपूर फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ के प्रोड्यूसर थे. फिल्म में शशि कपूर और जीनत अमान के अलावा टुन टुन, कन्हैयालाल, पद्मिनी कोल्हापुरे, ए.के. हंगल, हरि शिवदासानी, लीला चिटनिस, सुब्रतो महापात्र और जावेद खान जैसे कलाकार भी नजर आए थे. जब ये फिल्म रिलीज हुई थी साल 1978 में फिल्म उस दौर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 9वीं बॉलीवुड फिल्म बनी थी. इस फिल्म को आईएमडीबी पर 7.1 रेटिंग मिली है.
