)
Javed Jaffrey Supports AR Rahman: ऑस्कर विनर म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान इन दिनों अपने एक बयान को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर दिए गए उनके ‘कम्युनल’ वाले बयान पर बहस थमने का नाम नहीं ले रही है. सोशल मीडिया से लेकर इंडस्ट्री के अंदर तक इस पर अलग-अलग राय सामने आ रही हैं. जहां कई लोग उनके बयान से नाराज नजर आ रहे हैं. वहीं कुछ गिने-चुने सेलेब्स ही खुलकर उनका सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं.
एआर रहमान ने जब ये कहा कि उन्हें पिछले कई सालों से बॉलीवुड में काम नहीं मिल रहा, तो ये बयान काफी सुर्खियों में रहा. उन्होंने इशारों में इसकी वजह माहौल और सोच में आए बदलाव को बताया था. इसके बाद कंगना रनौत, सिंगर शान समेत कई लोगों ने उनकी आलोचना की. हालांकि, इस पूरे विवाद में जावेद जाफरी ने रहमान की बात को समझने की कोशिश की. अब इस मामले में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जावेद जाफरी ने भी रहमान का सपोर्ट करते हुए अपनी बात रखी.
दुनिया की तरह इंडस्ट्री भी बदल गई – जावेद जाफरी
जावेद जाफरी ने IANS से बात करते हुए कहा, ‘दुनिया की तरह इंडस्ट्री भी बदल गई है. डिजिटल और एआई का दौर आ गया है. हर चीज तेजी से बदल रही है. फैशन बदल रहा है, खान-पान बदल रहा है और लोगों के वैल्यू भी बदल रहे हैं. ऐसे में सोच का तरीका बदलना स्वाभाविक है’. उन्होंने ये भी कहा कि नई पीढ़ी की आदतें पहले से बिल्कुल अलग हैं और इसका असर कंटेंट पर साफ दिखता है. जावेद जाफरी ने आगे कहा, ‘मुझे हाल ही में पता चला कि जेनरेशन जेड या अल्फा पीढ़ी के लोगों का ध्यान सिर्फ 6 सेकंड तक टिकता है’.
‘मेरी जितनी संपत्ति है…’ YRKKH ने बनाया हिना खान को टीवी क्वीन, जिससे की तगड़ी कमाई, एकता कपूर के शोज भी नहीं दे पाए इतनी फीस!
जावेद जाफरी ने किया रहमान का सपोर्ट
उनके मुताबिक चैनल हेड मानते हैं कि अगर आप 6 सेकंड में दर्शक को नहीं बांध पाए, तो वो कंटेंट छोड़ देगा. उन्होंने कहा कि आज सब कुछ बहुत रफ्तार से होने लगा है. बदलाव की रफ्तार इतनी ज्यादा है कि इंडस्ट्री को भी उसी हिसाब से खुद को ढालना पड़ रहा है. उन्होंने ये भी माना कि आज फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में बिजनेस की सोच ज्यादा हावी है. जावेद के मुताबिक, ‘आपके पास ऑप्शन हैं, आप लंबी कहानी भी सुना सकते हैं, लेकिन फिल्म का समय सीमित होता है’. आज हर चीज आंकड़ों और बिजनेस मॉडल से जुड़ी हुई है.
एआर रहमान की इंडस्ट्री में शुरुआत
ऐसे में क्रिएटिविटी और मार्केट के बीच बैलेंस बनाना मुश्किल हो गया है. यही वजह है कि इंडस्ट्री में काम करने का तरीका पहले जैसा नहीं रहा. गौरतलब है एआर रहमान ने 1992 में मणिरत्नम की तमिल फिल्म ‘रोजा’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात पहचान दिला दी. तीन दशक से ज्यादा के करियर में उन्होंने 800 से ज्यादा गानों की धुनें बनाई हैं और 150 से ज्यादा गानों में अपनी आवाज दी है. भारतीय ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल सिनेमा में भी उनके योगदान को ऐतिहासिक माना जाता है.
