News in Brief

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ देखने के लिए लोग काफी ज्यादा उत्सुक हैं. एक्टर के तमाम चाहने वाले फैंस का इंतजार 23 जनवरी को खत्म होने वाला है जब फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. इस फिल्म सनी देओल अलावा दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन नजर आएंगे. फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अपने अनाउंसमेंट के समय से ही चर्चा में बनी हुई है. फिल्म के ट्रेलर गाने देखने के बाद लोगों में उत्साह बढ़ गया है. सनी देओल की फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट भारत तक ही सीमित नहीं बल्कि अफगानिस्तान तक पहुंच चुका है. दरअसल, अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान ने फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर पोस्ट शेयर किया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या लिखा है.

राशिद खान ने शेयर किया वीडियो
अफगानिस्तानी क्रिकेटर राशिद खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह सड़क किनारे भुट्टा भूनते नजर आ रहे हैं. राशिद खान ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, ‘बॉर्डर 2 तो मैं जरूर देखूंगा. लेकिन देखते हैं क्या होता है जब मैं इसे पोस्ट करता हूं.’ अफगानिस्तानी क्रिकेटर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और लोग इस पर रिएक्शन दे रहे हैं. क्रिकेटर राशिद खान के पोस्ट पर सुनील शेट्टी ने लिखा है, ‘ये हुई ना बात.’ अहान शेट्टी ने लिखा है, ‘भाई को ढेर सारा प्यार.’ वरुण धवन ने लिखा है, ‘हां भाई.’ इन सेलिब्रिटीज के अलावा सोशल मीडिया के तमाम यूजर्स इस पर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, ‘बॉर्डर 2 का क्रेज बॉर्डर पार कर गया.’ एक यूजर ने लिखा है, ‘भारत और अफगानिस्तान भाई-भाई.’ एक यूजर ने लिखा है, ‘भाई पहले धुरंधर देख लो.’

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इतने स्क्रीन पर होगी रिलीज
अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी 3.19 घंटे की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को भारत में 4800 स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा. सनी देओल के फिल्म के 17 हजार शो पर डे लोगों के लिए होंगे. गौरतलब है कि जेपी दत्ता के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘बॉर्डर’ साल 1997 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में भारत और पाकिस्तान के बीच साल 1971 में हुए युद्ध की कहानी दिखाई गई है. इस वॉर में भारत ने पाकिस्तान को धूल चटा दी थी.

Add Zee News as a Preferred Source