Homebound Out From Oscars 2026: ऑस्कर 2026 (Oscars 2026) की रेस से बाहर होने के बावजूद नीरज घेवान और करण जौहर की फिल्म ‘होमबाउंड’ (Homebound) सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म को जबरदस्त कैंपेन और शानदार रिव्यू मिले थे, लेकिन फिर भी ये ऑस्कर फाइनल नॉमिनेशन तक नहीं पहुंच सकी. इस फैसले से फिल्म से जुड़े लोगों और दर्शकों को निराशा जरूर हुई. करण जौहर ने कहा कि उन्हें अपनी इस फिल्म पर गर्व है और ये उनके लिए बेहद खास प्रोजेक्ट है.
करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म से जुड़ा एक इमोशनल नोट शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस नोट में लिखा है कि होमबाउंड’ का ऑस्कर नॉमिनेशन तक न पहुंच पाना अफसोस की बात है. साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट में इस फिल्म को भारत की अब तक की सबसे बेहतरीन और जरूरी फिल्मों में से एक बताया. साथ ही ये भी कहा गया कि ये फिल्म खूबसूरती, दर्द और उम्मीद का यूनिक मेल है. करण जौहर और नीरज घेवान को टैग कर इस फिल्म के लिए शुक्रिया कहा गया.

करण जौहर ने जाहिर किया दुख
ऑस्कर रेस से बाहर होने की खबर सामने आते ही करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर कई स्टिल्स शेयर किए. ये तस्वीरें उनकी प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस की इस फिल्म की थीं. करण ने डायरेक्टर नीरज घेवान की खुलकर तारीफ की और लिखा कि उन्हें इस फिल्म का हिस्सा बनने पर गर्व है. उन्होंने नीरज को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी रौशनी में काम करने का मौका मिलना उनके लिए खास एक्सपीरियंस रहा है. नीरज घेवान ने भी करण जौहर की इस पोस्ट को री-शेयर किया और उनका आभार जताया.
Border 2 Twitter Review: लोगों को कैसी लगी सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’? फिल्म देखने से पहले पढ़ लें ये ट्वीट, पता चल जाएगी सच्चाई
फिल्म डायरेक्टर नीरज घेवान की की तारीफ
उन्होंने लिखा कि करण इस पूरे सफर में उनके लिए मजबूत सहारा बनकर खड़े रहे. नीरज ने कहा कि करण जौहर के सपोर्ट के बिना ये मुकाम हासिल करना संभव नहीं था. गुरुवार को जब बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी की नॉमिनेशन लिस्ट जारी हुई, तब ये पता चला कि ‘होमबाउंड’ रेस से बाहर हो चुकी है. इस कैटेगरी में ‘द सीक्रेट एजेंट’, ‘इट वाज जस्ट एन एक्सीडेंट’, ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’, ‘सीरत’ और ‘द वॉयस ऑफ हिंद रजब’ को नॉमिनेशन मिला. अगर ‘होमबाउंड’ चुनी जाती, तो ये दूसरी बार होता.
25 साल बाद मिलता इसको नॉमिनेशन
अगर ऐसा होता तो ये फिल्म 25 साल बाद आमिर खान की ‘लगान’ (Lagaan) के बाद नॉमिनेट होने वाली दूसरी भारतीय फिल्म होती. नीरज घेवान के निर्देशन में बनी ‘होमबाउंड’ में विशाल जेठवा और ईशान खट्टर लीड रोल में नजर आए थे. जाह्नवी कपूर भी फिल्म में अहम किरदार निभाती नजर आती हैं. फिल्म को करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है और हॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक मार्टिन स्कॉर्सेसी इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं. कहानी दो दोस्तों शोएब और चंदन के ईद-गिर्द घूमती है.
