)
Border 2 Half Day Collection: आज देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) 2026 की एक बड़ी एक्शन वॉर ड्रामा फिल्म है, जिसे अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को टी-सीरीज और जे.पी. फिल्म्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ (Border) की कहानी को आगे बढ़ाते हुए इस बार मेकर्स ने नए दौर के हिसाब से फिल्म को दर्शकों के सामने पेश किया है. बड़े युद्ध के सीन, मॉर्डन तकनीक और इमोशंस से भरी कहानी ने रिलीज से पहले ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी थी.
फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी दमदार स्टारकास्ट मानी जा रही है. ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल एक बार फिर वर्दी में नजर आ रहे हैं, जैसे 29 साल पहले ‘बॉर्डर’ में नजर आए थे. उनके अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं. साथ ही मोना सिंह, सोनम बाजवा और मेधा राणा भी इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं. फिल्म में सनी देओल के पुराने अंदाज में देशभक्ति और जोश को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. वहीं वरुण, अहान और दिलजीत ने भी अपने किरदारों में बेहद इमोशनली प्ले किया है.
फिल्म को मिल रहे मिक्स रिव्यू
‘बॉर्डर 2’ की कहानी 1971 के भारत-पाक युद्ध की बैकग्राउंड पर आधारित है. ये फिल्म सीधे तौर पर 1997 की ‘बॉर्डर’ का सीक्वल मानी जा रही है. फिल्म को लेकर शुरुआती रिव्यू मिले-जुले रहे, लेकिन ज्यादातर पॉजिटिव ही रहे. कई दर्शकों ने फिल्म की देशभक्ति, इमोशनल टच और सनी देओल की परफॉर्मेंस की तारीफ की है. वहीं, कुछ लोगों को फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी लगी. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इसे इमोशन से भरा एक्सपीरियंस बताया. हालांकि, ओपनिंग उम्मीद के मुताबिक नहीं रही, जो थोड़ा निराशाजनक है.
2 घंटे 14 मिनट की एक ऐसी फिल्म, जिसकी कहानी है जरा हटके, क्लाइमैक्स तो बिल्कुल भी न करें मिस, 2021 से OTT पर कर रही राज
आधे दिन में हुई सिर्फ इतनी कमाई
‘बॉर्डर 2’ का बजट काफी बड़ा बताया जा रहा है. अलग-अलग रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 300 से 350 करोड़ रुपये के बीच है. रिलीज के पहले दिन आधे दिन में यानी 2.15 बजे तक फिल्म ने करीब 7.24 करोड़ की कमाई की. उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म आधे दिन में 10 करोड़ के आस-पास कमा सकती है. एडवांस बुकिंग से 10 से 12.5 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन हुआ था. इस वजह से फिल्म को लेकर पहले से ही बाजार में अच्छा माहौल बना हुआ था. अब फिल्म का भविष्य पूरी तरह वीकेंड और छुट्टियों की कमाई पर टिका है.
बजट निकलाने के लिए कमाना होगा इतना
इतने बड़े बजट को देखते हुए ‘बॉर्डर 2’ को भारत और विदेशों से मिलाकर करीब 550 से 600 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की कमाई करनी होगी. तभी फिल्म पूरी तरह सिक्योर मानी जाएगी. पहले दिन की धीमी शुरुआत के बावजूद अगर दर्शकों की जुबानी तारीफ बढ़ती है, तो आने वाले दिनों में इसके कलेक्शन में अच्छी बढ़त देखने को मिल सकती है. बता दें, बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई जैसे देशों में ‘बॉर्डर 2’ को अभी तक रिलीज की हरी झंडी नही मिली है.
