News in Brief

आर जे महवश और युजवेंद्र चहल काफी लंबे समय से साथ में कई पब्लिक इवेंट में नजर आते रहते हैं. मगर कुछ समय पहले ही दोनों के बीच अनबन की खबरों से इंटरनेट पर भूचाल आ गया. वहीं इन खबरों के बीच, आरजे महवश ने सोशल मीडिया पर एक सस्पेंस फुल इंस्टा स्टोरी शेयर कर दी है. उन्होंने अपनी इस इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अपनी कार में बैठकर अपने बालों को संवारती हुई नजर आ रही हैं. मगर  लोगों का ध्यान इस वीडियो ने नहीं बल्कि इसमें लिखे कैप्शन ने अपनी ओर खींचा है. 

लाइफ फिक्स करने में लगीं आरजे महवश
आरजे महवश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘90% समय आप मुझे अपने बाल संवारते हुए देखेंगे. बाकी समय मैं अपनी जिंदगी संवार रही होती हूं.’ इस कैप्शन को लिखने के बाद उन्होंने एक फनी लाफिंग इमोजी का इस्तेमाल किया है. आर जे सिर्फ एक यही पोस्ट नहीं शेयर किया बल्कि इसके बाद उन्होंने एक और स्टोरी लगाई, जिसमें वो कैमरे में देखती हुई नजर आ रही हैं. उन्होंने इसमें एक और कैप्शन लिखा.

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

अनफॉलो के बाद वायरल पोस्ट
आरजे महवश ने इस दूसरे पोस्ट में कैप्शन में लिखा, ‘आपकी के लिए शांति की शुभकामनाएं’, जिसके साथ उन्होंने एक हार्ट इमोजी भी लगाया. कंटेंट क्रिएटर के इस पोस्ट के वायरल होते ही फैंस अटकलें लगाने लगे हैं कि उन्होंने ये कैप्शन चहल के साथ हुई अनबन को लेकर लिखे हैं. क्योंकि ये पोस्ट इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बाद सामने आई हैं. वहीं फैंस इस बात को लेकर काफी सवाल कर रहे हैं कि आखिर दोनों के बीच ऐसे क्या हो गया, जो दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया. 

कहां से शुरू हुईं डेटिंग रिमूर्स 
आपको बता दें कि महवश और चहल की डेटिंग रिमूर्स को लेकर लोग हमेशा से अटकले लगा रहे हैं और ये अफवाह उस समय और भी ज्यादा फैल गई, जब क्रिकेटर ने साल 2025 में अपनी पत्नी धनश्री वर्मा से तलाक ले लिया. डेटिंग रिमूर्स को लेकर आरजे महवश और चहल ने हमेशा एक अच्छा दोस्त ही बताया. वहीं क्रिकेटर ने एक पॉडकास्ट में बात करते हुए इसे सिर्फ एक अफवाह का नाम दिया था.