आर्दश गौरव और शनाया कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘तू या मैं’ इस समय इंटरनेट पर ट्रेंड में बनी हुई है. वहीं इस फिल्म को लेकर एक्टर आर्दश गौरव ने कहा फिल्में महज एक्टिंग नहीं होतीं, बल्कि वे एक पूरा अनुभव होती हैं. वो ऐसी हाई-कॉन्सेप्ट और नए आइडिया से भरी कहानियों को चुनते हैं जो नई दुनिया, कल्पना और भावनाओं को एक साथ जोड़ती हैं. आदर्श ने बताया कि उन्हें मजबूत स्क्रिप्ट और नई सोच वाली कहानियां सबसे ज्यादा आकर्षित करती हैं.
‘तू या मैं’ रिलीज डेट
आदर्श गौरव जल्द ही बिजॉय नांबियार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तू या मैं’ में नजर आएंगे, जिसे आनंद एल राय ने प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म में उनके साथ एक्टर शनाया कपूर लीड रोल में हैं. कलर येलो के बैनर तले बनी यह फिल्म प्यार और सर्वाइवल पर नया नजरिया पेश करती है. इसे आनंद एल रॉय के साथ मिलकर हिमांशु शर्मा, विनोद भानुशाली और कमलेश भानुशाली ने भी प्रोड्यूस किया है. फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
आदर्श के लिए रोमांचक सफर
आदर्श ने कहा, ‘मैं हमेशा ऐसी कहानियों से एक्साइटेड रहता हूं जो अलग जॉनर, फॉर्म और स्टोरीटेलिंग के साथ प्रयोग करती हैं. ‘तू या मैं’ जैसी फिल्में एक्टर को आगे बढ़ने, अलग सोचने और एक्टिंग को नए नजरिए से देखने का मौका देती हैं. ये क्रिएटिव ग्रोथ मेरे लिए बहुत रोमांचक है.’
गाने में भी माहिर हैं आर्दश गौरव
आदर्श गौरव फिल्म के साथ ही टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी बेहतरीन काम कर चुके हैं. बचपन में उन्होंने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की ट्रेनिंग ली थी. करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में हुई और ‘माई नेम इज खान’ में उन्होंने शाहरुख खान के बचपन का किरदार निभाया था.
बाफ्टा अवॉर्ड एक्टर आर्दश गौरव
आदर्श को प्राइम वीडियो सीरीज ‘मेड इन हेवन’ में बलराम मेनन के रोल से खासी पहचान मिली. फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में भी उन्हें खूब पसंद किया गया, जिसमें उन्होंने बलराम हलवाई का मुख्य किरदार निभाया. आदर्श गौरव के एक्टिंग की इंटरनेशनल स्टेज पर खूब सराहना हुई. इसकी बदौलत उन्हें बाफ्टा अवॉर्ड बेस्ट लीड एक्टर और इंडिपेंडेंट स्पिरिट अवॉर्ड बेस्ट मेल लीड एक्टर के लिए नॉमिनेशन मिला.
