Seema Sajdeh on Divorce With Sohail: सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान का साल 2022 में तलाक हो गया था. तब से सोहेल और सीमा सचदेव दोनों अलग रह रहे हैं. तलाक के 4 साल बाद सीमा ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में अपनी निजी लाइफ और बेटे निर्वान और योहान को लेकर बात की.इनका ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है.
पति-पत्नी से अच्छे दोस्त
ऊषा ककड़े प्रोडक्शन से बात करते हुए सीमा सचदेव ने दिल खोलकर बात की. सोहेल की एक्स वाइफ सीमा ने बताया कि कैसे समय और बढ़ती उम्र के साथ दोनों के बीच डिफरेंसेस आने लगे थे. सीमा ने ये भी बताया कि जब इन दोनों ने शादी की थी तो काफी यंग थे दोनों. निजी लाइफ पर बात करते हुए सीमा ने कहा- हम दोनों ने जब शादी की तो बहुत यंग थे.22 साल के थे उस वक्त. जैसे-जैसे हम लोग बड़े हुए वैसे-वैसे अलग डायरेक्शन में जाने लगे. हम लोगों के विचार बदल गए..समय के साथ ये एहसास हुआ कि हम दोनों पति-पत्नी से अच्छे एक दोस्त हैं.
वो मेरे बच्चों के पिता हैं...
सीमा ने आगे कहा- ‘हम लोगों ने अलग होने का फैसला सोच विचार के लिया. ना कि जल्द बाजी में. मेरे लिए घर की शांति ज्यादा जरूरी थी बजाय इसके कि हम लोग एक साथ बिना खुशी के रहें.रोज झगड़ा करने से अच्छा है कि अलग हो जाओ.हम लोग घर का माहौल खराब नहीं करना चाहते थे. खिट-पिट से अच्छा है कि अलग ही रहो. हम लोग अलग जरूर हुए हैं लेकिन, बतौर हसबैंड और वाइफ. हम लोग अभी भी परिवार हैं. वो मेरे बच्चों के पिता हैं ये ऐसा सच है जो कभी भी नहीं बदल सकता.’
एक नाम जैसी रिलीज हुई दो फिल्में, एक पिटी बुरी तरह तो दूसरी ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, कहलाई कल्ट
काफी मुश्किल दौर था
सीमा ने कहा कि शादी का टूटना वाकई काफी मुश्किल दौर था. कोई भी महिला ये नहीं चाहेगी कि उसका तलाक हो. मैं डिप्रेशन में चली गई थी और मेरे बच्चे भी. हम लोगों को कई साल लगे इस कनक्लूजन तक पहुंचने में.
