The 50: अपकमिंग रियलिटी शो ‘द 50’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. वहीं, मेकर्स भी उनकी उत्सुकता बरकरार रखने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं. हाल ही में शो का मजेदार प्रोमो रिलीज हुआ है. 50 दिनों तक चलने वाले इस शो में टास्क के आधार पर एलिमिनेशन भी होगा. इसकी सबसे अनोखी बात है कि ‘द 50’ में जीतने वाले के साथ ही जीताने वालों को भी कैश प्राइज मिलेगा यानी कि जीतने वाले कंटेस्टेंट्स के फॉलोअर्स को भी विनर के प्राइज मनी का कुछ हिस्सा दिया जाएगा.
ये 29 हैं कंफर्म कंटेस्टेंटे्स
‘द 50’ नाम के पेज ने अपने एक्स अकाउंट पर 50 कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट शेयर कर दी है.आपको बता दें इस लिस्ट में जिन 50 सेलेब्स के नाम हैं, उनमें मोनालिसा ठाकुर, विक्रांत सिंह, शाइनी दोशी, दुष्यंत कुकरेजा, चाय विद अहमद, रूद्र राणा, अर्चना गौतम, शिव ठाकरे, नीलम गिरी, चाहत पांडे, दिग्विजय राठी, श्रुतिका अर्जुन, लवकेश कटारिया, प्रिंस नरूला, लक्ष्य कौशनक, रजत दलाल, हर्ष अरोड़ा, रुषाली यादव, रिद्धि डोगरा, करण पटेल, मिस्टर फैजू, दिव्या अग्रवाल, बसीर अली, मृदुल तिवारी, अभिषेक बजाज, अविनाश मिश्रा, प्रतीक सेजपाल, निक्की तंबोली, उर्फी जावेद और उर्वशी ढोलकिया शामिल हैं.
कब और कहां देख सकेंगे ‘द 50’
अभी 29 सेलेब्स के नाम से पर्दा हटा है बाकी 21 लोगों के नाम से पर्दा हटना अभी बाकी है. इस शो में टीवी के पॉपुलर सेलेब्स के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे और कई इंफ्लुएंसर्स भी दिखाई देने वाले हैं.आपको बता दें कि द 50 जियो हॉटस्टार और कलर्स पर 1 फरवरी से प्रसारित किया जाएगा
शो को फैंस में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है, क्योंकि इसके शुरू होने से पहले ही काफी बज बना हुआ है. ‘द 50’ भारत का सबसे बड़ा रियलिटी शो माना जा रहा है, जिसमें 50 सेलिब्रिटी बिना नियमों के एक महल में प्रतिस्पर्धा करेंगे. शो 1 फरवरी से जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे स्ट्रीमिंग और कलर्स टीवी पर भी प्रसारित होने की संभावना है. यह शो पारंपरिक रियलिटी शो से अलग है, जो माइंड गेम्स और पावर स्ट्रगल्स पर केंद्रित है.
बता दें कि द 50 इंटरनेशनल शो लॉस 50 का इंडियन एडेप्शन है, जिसमें 50 सेलेब्स एक महल में एक ही साथ रहने वाले हैं. इस रिएलिटी शो की शूटिंग मुंबई के मड आइलैंड में हुई है, वहीं, रॉयल सेट भी तैयार किया गया है.
