सलमान खान के बाद अब फराह खान टीवी का सबसे बड़ा रिएलिटी शो ‘The 50’ लेकर आ रही हैं. ये शो 1 फरवरी से टीवी और ओटीटी पर स्ट्रीम होगा. इस शो में टीवी और फिल्म्स समेत कई ऐसे सेलिब्रिटी नजर आएंगे, जिन्होंने अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोगों का दिल जीता है. फराह खान द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो को मुंबई के एक आलीशान महल में शूट किया जाएगा. वहीं बात करें इस शो के कंटेस्टेंट की तो, इसमें कई ऐसी हस्तियां हैं, जिनका नाम रिवील कर दिया गया है तो वहीं अभी 8 नामों पर सस्पेंस बरकरार है.
कन्फर्म कंटेस्टेंट
कलर्स टीवी के इस शो को फराह खान होस्ट करेंगी, जो कि हर रात 10:30 टेलीकास्ट किया जाएगा. वहीं टीवी के साथ-साथ ये शो छोटी स्क्रीन यानी ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम होगा, जो कि सुबह-शाम 9 बजे आएगा. इस शो में अभी कुछ ही नाम कन्फर्म किए गए हैं, जिसमें टीवी की बड़ी हस्ती करण पटेल, रिद्धि डोगरा, मोनालिसा-विक्रांत कपल, प्रिंस नरूला-युविका चौधरी, शाइनी दोशी, निक्की तंबोली, जाह्नवी किरण, वंशाज सिंह, सपना चौधरी, मनीषा रानी, कृष्णा श्रॉफ, लक्ष्य कौशिक, रजत दलाल, हर्ष अरोरा और उर्वशी ढोलकिया का नाम शामिल है. वहीं की अन्य सेलेब्स भी नजर आएंगे, जिनके नाम इस प्रकार हैं कंटेंट क्रिएटर फैजल शेख, एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट दिव्या अग्रवाल, अरबाज पटेल, हामिद बरकिज, श्वेत तोमर, यूट्यूब दुष्यंत कुकरेजा, अहमद अल मारूकी और मॉडल रूद्र राणा.
दो बड़े नामों पर चर्चा
फराह खान के शो ‘द 50’ के अभी कई कंटेस्टेंट का नाम अभी सामने आना बाकी, जिसमें अंकिता लोखड़े, शिव ठाकरे, उर्फी जावेद, प्रतीक सहजपाल और श्वेता तिवारी का नाम शामिल है. वहीं इस शो को लेकर दो बड़े नामों की चर्चा सोशल मीडिया पर जोरों-शोरों से हो रही है, जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड भी हैं. खबरों के अनुसार, मेकर्स इस शो में टीवी की दो बड़ी हसीनाएं यानी हिना खान और रूबीना खान को लाने की हर मुमकिन कोशिश में लगे हुए हैं. वहीं खबरें ये भी हैं कि रुबीना दिलैक इस शो की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस के रूप में जल्द ही एंट्री करेंगी. लेकिन हिना के फैंस के मुताबिक वो सबसे ज्यादा रकम लेकर इस शो में अपनी मौजूदगी से चार-चांद लगाएंगी. खेर, ये तो अब लिस्ट सामने आने के बाद ही पता चलेगा कि कौन सी एक्ट्रेस शो में दिखेंगी और कौन सूटकेस से लबालब नोटों की गड्डी घर लेकर जाएगा.
