News in Brief

राजन शाही के सीरियल अनुपमा (Anupama) में इस समय हंगामा मचा हुआ है. पराग को अपनी बर्बादी का डर सता रहा है. वहीं रजनी और अनुपमा आपस में ही लड़ने में जुटी हुई हैं. रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के सुपरहिट सीरियल अनुपमा में अब तक आपने देखा, अनुपमा अपनी झोपड़ी में बैठकर रोती है. राही अनुपमा को फोन करके लताड़ लगाती है. राही अनुपमा को चॉल के मामले से दूर रहने के लिए कहती है, वहीं प्रेरणा भी रजनी के पास जाती है. रजनी का प्रेरणा के साथ झगड़ा हो जाता है. प्रेरणा रजनी को अपनी मां मानने से इनकार कर देती है. प्रेरणा रजनी को डायन कहकर बुलाती है. इतना ही नहीं प्रेरणा अनुपमा की रजनी के सामने तारीफ करती है. ऐसा करके प्रेरणा अनुपमा की मुश्किलें बढ़ाने वाली है. आने वाले समय में रजनी अनुपमा के लिए नई नई मुसीबतें खड़ी करने वाली है. रजनी की वजह से सीरियल अनुपमा की कहानी में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है.     

रजनी के खिलाफ प्रोटेस्ट शुरू करेगी अनुपमा

सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे अनुपमा कोठारी परिवार में एंट्री करने वाली है, घर में आते ही वसुंधरा अनुपमा से प्यार से बात करेगी. वसुंधरा अनुपमा के साथ सौदा करने वाली है. वसुंधरा दावा करेगी कि अगर अनुपमा ने उसे सपोर्ट किया तो वो परी, राही, माही और अंश को अपने परिवार में जगह देगी. ये बात सुनकर माही और राही बहुत खुश हो जाएंगी. दोनों अनुपमा पर दवाब बनाने की कोशिश करने वाली हैं. अनुपमा वसुंधरा के प्रपोजल को एक्सेप्ट करने से मना कर देगी. अनुपमा के तेवर देखकर वसुंधरा का दिमाग खराब हो जाएगा. वसुंधरा को लगने लगेगा कि उसके हाथ से सब कुछ छिन गया है. मुंबई वापस आकर अनुपमा रजनी के खिलाफ प्रोटेस्ट करना शुरू करने वाली है. 

Add Zee News as a Preferred Source

अनुपमा में होगी एक और विलेन की एंट्री

अनुपमा मीडिया के सहारे रजनी की इमेज के बारे में बात करने वाली है. अनुपमा रजनी के घर के बाहर डेरा डालने वाली है. ऐसा होते ही रजनी घबराने वाली है. रजनी बिना देर किए किसी को फोन घुमाने वाली है. माना जा रहा है कि सीरियल अनुपमा की कहानी में एक और एंट्री होने वाली है,. रजनी अनुपमा की जान लेने के लिए तगड़ा प्लान बनाने वाली है.