News in Brief

Mega Flop Film Superhit Song: हम बात कर रहे हैं साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘बार बार देखो’ के सबसे पॉपुलर गाने ‘काला चश्मा’ की. इस गाने में कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली थी. रिलीज होते ही ये गाना हर पार्टी और शादी का फेवरेट बन गया. सालों बीतने के बाद भी इसकी दीवानगी कम नहीं हुई है. यूट्यूब पर इस गाने को 1 बिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जो इसकी सुपरहिट पहचान को साफ दिखाता है.

इस गाने को अमर अर्शी, बादशाह और नेहा कक्कड़ ने गाया है, जबकि इसका म्यूजिक प्रीम हरदीप और काम ढिल्लों का ऑरिजिनल कॉम्पोजिशन है, जिसे फिल्म के लिए बादशाह ने रीक्रिएट किया. गाने में रैप पार्ट बादशाह और इंदीप बक्शी ने दिया है, जो इसे मॉर्डन बीट्स के साथ और भी अट्रैक्टिव बनाता है.  पंजाबी फ्लेवर और नए बीट्स का मेल लोगों को खूब पसंद आया. ‘काला चश्मा’ के बोल अमरिक सिंह और कुमार ने लिखे हैं, लेकिन ये गाना एक पुराने गाने का रीमेक था. 

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

1991 में आया था ओरिजिनल सॉन्ग

बहुत कम लोग जानते हैं कि असल में ये गाना 1991 में रिलीज हुआ एक पंजाबी पॉप सॉन्ग का रीमेक था, जिसे अमर अर्शी ने गाया था. उस समय भी ये गाना काफी हिट रहा था. फिल्म वाले वर्जन में पुराने गाने को नई धुन, नए रैप और मॉर्डन म्यूजिक के साथ पेश किया गया, जिसने इसे नई पीढ़ी का फेवरेट बना दिया. इस गाने की शूटिंग काफी खास तरीके से की गई थी. कैटरीना का डांस, उनके एक्सप्रेशंस और स्टाइल ने गाने को अलग पहचान दी और इसे एक परफेक्ट पार्टी सॉन्ग बना दिया. 

17 साल पुरानी अभिषेक बच्चन की वो महाफ्लॉप फिल्म, जिससे इमरान खान को निकाल दिया गया था बाहर, 10 साल बाद की वापसी

आउटफिट के चक्कर में रोकनी पड़ी शूटिंग 

म्यूजिक प्रोग्रामिंग आदित्य देव ने की थी और मिक्सिंग एरिक पिलई ने संभाली. इन्हीं वजहों से गाने की साउंड क्वालिटी इंटरनेशनल लेवल की लगी. कोरियोग्राफर बॉस्को ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ‘काला चश्मा’ गाने में कैटरीना कैफ की कॉस्ट्यूम को लेकर आधी शिफ्ट रुक गई थी. पहले उनके लिए लहंगा चुना गया था, लेकिन बाद में ऐसा आउटफिट लिया गया जिसमें डांस स्टेप्स साफ दिखें. पूरी टीम ने इंतजार किया और बॉस्को के मुताबिक ये फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ.

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी फिल्म 

वहीं, अगर ‘बार बार देखो’ फिल्म के बारे में बात करें तो ये बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. ये एक टाइम ट्रैवल के कॉन्सेप्ट पर आधारित थी. फिल्म का निर्देशन नित्या मेहरा ने किया था. इसमें कैटरीना कैफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा, राम कपूर और सारिका नजर आए थे. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप मानी गई. लेकिन ‘काला चश्मा’ ने फिल्म से कहीं ज्यादा नाम कमाया और आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रहा है.