)
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसी बीच एक वीडियो वायरस हो रहा है और लोगों का ध्यान खींच रहा है. दरअसल, सनी देओल अपनी दोनों सौतेली बहनों ईशा देओल और अहाना देओल के साथ नजर आए हैं. तीनों ने एक साथ खड़े होकर पैप्स को पोज दिया. सनी देओल के साथ ईशा देओल और अहाना देओल मुस्कुराते हुए दिखाई दिए. बताते चलें कि धर्मेंद्र के निधन के बाद ये पहला मौका है जब ये लोग साथ में नजर आए हैं. भाई-बहनों के इस वायरल वीडियो पर लोग प्यारे कमेंट कर रहे हैं.
सनी देओल, ईशा देओल, अहाना देओल का वीडियो हुआ वायरल
सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की स्क्रीनिंग पर उनकी सौतेली बहन ईशा देओल और अहाना देओल पहुंची थीं. इस दौरान एक्टर ने अपनी बहनों के साथ फोटोज क्लिक करवाईं. सनी देओल बड़े भाई की भूमिका में नजर आए और दोनों बहनों के बीच में खड़े होकर पोज दिया. इस दौरान तीन काफी खुश थे. सनी देओल, ईशा देओल, अहाना देओल का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को यूजर्स पसंद करने के साथ ही जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, ‘अच्छा लगा देखकर.’ एक यूजर ने लिखा है, ‘पिता की जगह बड़े भाई की जिम्मेदारी.’ एक यूजर ने लिखा है, ‘सनी पाजी पर गर्व है क्योंकि उनका बहुत बड़ा दिल है.’ एक यूजर ने लिखा है, ‘हर बहन को ईश्वर एक भाई दे क्योंकि भाई ताकत होता है बहन की.’
वेटरन एक्टर धर्मेंद्र का 24 नवंबर को हुआ था निधन
बॉलीवुड में 65 साल तक काम करने वाले 89 साल के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र का साल 2025 में 24 नवंबर को निधन हो गया था. उनके निधन से ना सिर्फ परिवार को सदमा लगा था बल्कि उनके तमाम चाहने वाले फैंस के लिए झटका था. धर्मेंद्र ने दो शादी की थीं. उन्होंने पहली शादी प्रकाश कौर के साथ और दूसरी शादी हेमा मालिनी के साथ की थी. उनकी दोनों फैमिली के बीच कुछ खास रिश्ता नहीं रहा है. इसलिए जब सनी देओल के साथ उनकी दोनों सौतेली बहन ईशा देओल और अहाना देओल नजर आईं तो लोगों को काफी अच्छा लगा है.
