News in Brief

The 50 Reality Show: इन दिनों ‘द 50’ रियलिटी शो को लेकर काफी बज बना हुआ है. टेलीविजन और बिग बॉस के कई एक्स कंटेस्टेंस्ट इस शो में हिस्ला ले रहे हैं. ऐसे में टेलीविजन और रियलिटी शो के जाने माने चेहरे  सिद्धार्थ भारद्वाज का भी इस शो में आना पक्का है. सिद्धार्थ लंबे वक्त बात किसी शो में नजर आएंगे. ऐसे में एक्टर ने The 50 को लेकर बात की.

लंबे वक्त बाद कर रहे रियलिटी शो

सिद्धार्थ भारद्वाज ‘स्प्लिट्सविला 2′,’बिग बॉस 5’, और ‘रोडीज’ जैसे शो में हिस्सा ले चुके हैं. साथ ही अपने दमदार व्यक्तित्व से लोगों को इंप्रेस भी कर चुके हैं. लंबे समय तक रियलिटी टीवी से दूर रहने के बाद अब सिद्धार्थ एक नए और अनोखे शो ‘द 50’ के जरिए फिर से लौट रहे हैं. इस शो को लेकर एक्टर ने कहा- ‘मुझे ‘द 50’ की अनोखी शैली काफी पसंद आई. ऐसा शो भारत में कभी नहीं हुआ और इसका फॉर्मेट थोड़ा उथल-पुथल वाला है. मुझे ऐसे माहौल में काम करना बेहद पसंद है, जहां अप्रत्याशित परिस्थितियां हों और सब कुछ चुनौतीपूर्ण हो. यही कारण है कि मैंने लंबे समय के बाद यह शो चुनने का फैसला किया.

Add Zee News as a Preferred Source

 

इस शो को करने के पीछे की वजह

‘द 50’ का माहौल ‘बिग बॉस’ और ‘स्प्लिट्सविला’ जैसा लगता है, जहां रणनीति और कोलैबोरेशन जरूरी है.सिद्धार्थ ने अपने रियलिटी टीवी सफर के बारे में भी बात की.एक्टर ने कहा- ‘मैं उन कुछ कंटेस्टेंट्स में से हूं, जिन्होंने ‘बिग बॉस’,’स्प्लिट्सविला’,और ‘रोडीज’ के सबसे शुरुआती और असली दौर का एक्सपीरियंस किया. इसने मुझे सिखाया कि किसी भी चैलेजिंग स्थिति में शांत रहना और समझदारी से काम लेना कितना जरूरी है. सिर्फ भीड़ का हिस्सा बनकर झगड़ा करना या जल्दबाजी में फैसला लेना सही नहीं होता. इस सफर में मैंने कई गलतियां भी कीं, लेकिन उनसे सीख लेकर आगे बढ़ा.टीवी या ओटीटी पर कोई ऐसा शो आया ही नहीं, जो मेरे पिछले शो जितना बड़ा या चैलेजिंग हो. मैं छोटे प्रोजेक्ट्स करने से बचा, लेकिन मैंने एक्टिंग पर ध्यान दिया और वेब सीरीज और फिल्मों में काम किया. मेरा मकसद था कि लोग मुझे सिर्फ रियलिटी शो के लिए टाइपकास्ट न करें. मैं अपनी एक्टिंग स्किल को भी निखार सकूं.’

 

आपको बता दें, ‘द 50’ शो 1 फरवरी से कलर्स पर रात 10:30 बजे स्ट्रीम होगा और जियो हॉटस्टार 9 बजे पर इसे आप देख सकते हैं. इस शो की होस्ट फराह खान होगी. 

इनपुट- एजेंसी