Waheeda Rahman on AR Rahman Remark: भारत के सबसे बड़े म्यूजिशन और सिंगर ए आर रहमान का गानों का म्यूजिक का जादू हर किसी को दीवाना बना देता है. लेकिन, बीते कुछ वक्त से वो अपने ना तो अपने संगीत और ना ही गाने..बल्कि अपने एक विवादितक बयान को लेकर लगातार लोगों के निशाने पर आ रहे हैं. सिंगर ने कहा था कि सांप्रदायिक कारणों की वजह से उन्हें बीते 8 साल से काम नहीं मिल रहा. सिंगर और कंपोजर के इस बयान पर अब बॉलीवुड के कई सितारों ने अपनी राय दी. वहीं अब वेटरन एक्टर वहीदा रहमान ने भी सिंगर के इस बयान पर रिएक्ट किया है.
मैं इस पर ध्यान नहीं देना पसंद करती
इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए अपने जमाने की टॉप एक्ट्रेस वहीदा रहमान ने कहा- ‘मैंने इसके बारे में पढ़ा है. लेकिन, मैं इस बारे में कम जानने की कोशिश करती हूं. जब सब कुछ ठीक चल रहा हो तो मैं इस पर ध्यान नहीं देना पसंद करती हूं. ये छोटी-छोटी चीजें तो देश में होती रहती हैं.’
शांति से रहो ये मुल्क हमारा है
एक्ट्रेस ने कहा- ‘किस पर भरोसा करें और ये बात सच है भी कि नहीं ये कैसे पता करें.ऐसे मामलों में उलझना…खासकर मेरी उम्र में मैं किसी से या किसी मुद्दे से जुड़कर विवाद नहीं चाहती. शांति से रहो ये मुल्क हमारा है. बस खुश रहो. मैं इतना ही कह सकती हूं.’
एक उम्र के बाद लोग कहते हैं कि…
वहीदा रहमान ने आगे कहा- ‘काम तो किसी का भी ऊपर नीचे होता रहता है. एक उम्र के बाद लोग कहते हैं कि कुछ नया या फिर अलग लेकर आइए. ऐसे में कई बार कुछ लोग पीछे रह जाते हैं. ऐसा जरूरी नहीं है कि जो लोग ऊंचाई पर पहुंच गए हैं वो हमेशा वहीं पर बने रहें. उतार-चढ़ाव तो चलता ही रहता है. इसमें कोई नई बात नहीं है.’
रिपब्लिक डे पर बहन अर्पिता के बच्चों संग सलमान खान ने शेयर किया VIDEO, ‘मातृभूमि’ गाना गुनगुनाते हुए आए नजर
क्या कहा था रहमान ने जो भड़के सेलेब्स?
दरअसल, बीबीसी एशियन को दिए इंटरव्यू में रहमान ने कहा कि ‘उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में 8 साल से काम नहीं मिल रहा है. शायद मुझे ये एहसास पहले नहीं हुआ या फिर छिपा हुआ था. लेकिन, इतना तो जरूर है कि बीते 8 साल में संतुलन बदला है. अब पॉवर उन लोगों के पास है जो क्रिएटिव नहीं है.ये सांप्रदायिक भी हो सकता है. पर सीधे तौर पर मेरे पास नहीं आता. मुझे बस अफवाहों के जरिए पता चलता है.’
