)
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना कई दिनों से अपनी रोम वेकेशन की तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाए हुए दिए थे. मगर अब इसी बीच दोनों की मच अवेटेड फिल्म ‘राणा बाली’ का पोस्टर आउट कर दिया गया है. ये पोस्टर 26 जनवरी, 2026 की देर रात को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसमें विजय भगवान शिव का रूद्र रूप धरे हुए हैं. इस पोस्टर मे विजय एक इंटेंस लुक दे रहे हैं, जो कि बयां करता है कि कहानी में उनका किरदार काफी दमदार होने वाला है. वहीं इस पोस्टर से पहले मेकर्स ने शाम को 2 मिनट का टीजर भी रिलीज किया था, जिसमें फिल्म की कहानी का छोटा -सा सार दिखाया जाता है.
विजय देवरकोंडा का ‘राणा बाली’ लुक
विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘राणा बाली’ को आम कहानी नहीं है, ये फिल्म 19वीं सदी के समय भारत में घटने वाली एक सच्ची घटना पर आधारित है. इस फिल्म के 2 मिनट के टीजर में ब्रिटिश राज की क्रूरता और उनके आर्थिक शोषण को दिखाया गया है, जिसने देश को भुखमरी और अकाल की ओर धकेल दिया था. वहीं बात करें विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘राणा बली’ के पहले पोस्टर की तो इसमें, एक्टर माथे पर तीन सफेद लकीरें, बीच में लाल तिलक, गले में रुद्राक्ष की मालाएं और पूरे बदन पर पीले रंग का लेप लगाए, भगवान शिव का रूप लिए नजर आ रहे हैं. विजय के इस लुक को देखने के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है.
तीसरी बार दिखेगी विजय-रश्मिका की जोड़ी
फिल्म ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ के बाद विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर से बड़े पर्दे पर साथ में काम करने को तैयार हैं. दोनों को उनकी पुरानी फिल्मों में दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया था और फैंस लंबे समय से दोनों की स्क्रीन पर वापसी चाहते थे. वहीं दोनों की तीसरी फिल्म ‘राणा बाली’ में विजय को एक पवारफुल लुक में दिखाया गया है, तो वहीं रश्मिका मंदाना फिल्म ‘जयम्मा’ का किरदार करती हुई नजर आएंगी. ये
फिल्म रिलीज डेट
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘राणा बाली’ इस साल 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. साउथ इंडस्ट्री के इस फेमस कपल की फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है. विजय और माइथ्री मूवी मेकर्स की साथ में ये तीसरी फिल्म होगी, जिसे बड़े लेवल पर बनाया गया है. वहीं इस फिल्म के डायरेक्टर राहुल सांकृत्यायन को काफी उम्मीदें हैं कि ये बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित होगी.
