News in Brief

साल 2025 में अपने सिंगल एल्बम Kokaina से सुर्खियों में छाने वाले रैपर बादशाह इस समय सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 16 को जज करने में बिजी हैं. रैपर-म्यूजिक प्रोड्यूसर बादशाह अपने गानों के साथ-साथ लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर इंटरनेट की दुनिया में काफी फेमस हैं. रैपर अक्सर अपने शोज में महंगी कारों से एंट्री, लिमिटेड एडिशन के जूते, डिजाइनर जैकेट्स और लग्जरी घड़ियों के साथ दिखाई पड़ते हैं. मगर लग्जरी चीजें और करोड़ों के मालिक होने के बावजूद वो खुश नहीं है. 

जल्दबाजी में ले लिया फैसला
रैपर बादशाह ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर खुलकर बात की है. इस दौरान उन्होंने 12 करोड़ की लग्जरी कार को खरीदने के अपने फैसले को पैसे की बर्बादी बताई है. बादशाह ने बताया कि उन्हें हर चीज ‘न्यू एंड ब्रांडिड’ रखना पसंद है, जिसके लिए वो करोड़ो रुपए पानी की तरह बहा देते हैं. रैपर ने आगे बातचीत में कहा कि 12 करोड़ की रोल्स-रॉयस कलिनन खरीदने का फैसला उन्होंने बिना सोचे-समझे जल्दबाजी में ले लिया था. बादशाह ने कहा उन्हें कार खरीदने की एक्साइटमेंट थी, जो कि सिर्फ कुछ ही मिनटों तक रहा. फिर दिमाग में सवाल आया कि ‘अब आगे क्या?’

बादशाह का लग्जरी लाइफस्टाइल
रैपर बादशाह के पास सिर्फ एक ही रोल्स-रॉयस कलिनन नहीं बल्कि और भी कई लग्जरी कारें हैं. वहीं वो लग्जरी घड़ियों और कपड़ों के शौकीन भी हैं. रैपर बादशाह की नेटवर्थ की बात करें तो, बीते साल 2025 में उनकी नेटवर्थ 124 करोड़ रुपए दर्ज कराई गई थी. वहीं इस समय वो रिएलिटी शो में जज के रूप में नजर आ रहे हैं, जिसके लिए वो तगड़ी फीस चार्ज कर रहे हैं.