Anupamaa Fame Shivam Khajuria Breaks Silence On Adrija Roy Engagement: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से हर किसी का दिल जीता है. अद्रिजा रॉय ने रुपाली गांगुली स्टारर ‘अनुपमा’ में भी राही बनकर खूब लाइमलाइट लूटी है. हाल ही में एक्ट्रेस सगाई के बंधन में बंधी हुई हैं. एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड विग्रेस अय्यर के संग सगाई की. जिससे जुड़ी तस्वीरें भी अद्रिजा रॉय ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.
कई सितारों ने दी उन्हें बधाई
अद्रिजा रॉय और विग्रेस अय्यर की सगाई की तस्वीरें देख टीवी के बहुत से सितारों ने उन्हें बधाइयां दी हैं. तस्वीरों में एक्ट्रेस पिंक साड़ी पहने तमिल ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं. विग्रेस अय्यर भी कुर्ता और धोती पहने नजर आ रहे है. अद्रिजा रॉय की सगाई को लेकर अब उनके ऑनस्क्रीन पति शिवम खजुरिया ने भी इस पर अब चुप्पी तोड़ी है.
‘अनुपमा’ फेम एक्टर ने किया खुलासा
‘अनुपमा’ फेम शिवम खजुरिया ने हाल ही में टेली टॉक और जूम संग बातचीत के दौरान अद्रिजा रॉय की सगाई के बारे में काफी कुछ बताया. शिवम खजुरिया ने इस बात से भी पर्दा उठाया कि वह अद्रिजा रॉय के मंगेतर यानी विग्रेश अय्यर से पहले भी मिल चुके हैं. इस बारे में बात करते हुए शिवम ने बताया कि ‘मैं खुद बेहद खुश हूं कि अद्रिजा को उसका हमसफर मिल गया है. मैं पहले भी उनसे कई बार मिल चुका हूं और वो काफी अच्छे इंसान हैं. सगाई विग्नेश के फार्म हाउस यानी शाहपुर में हुई थी, जो कि मुंबई में है. इस दौरान अद्रिजा रॉय और विग्नेश के प्रियजन उस जगह पर मौजूद थे. मैं और मेरे को-स्टार्स भी अद्रिजा की खुशी में शामिल हुए थे और इस खास पल में उनके साथ ही रहे. हमने डांस किया, पार्टी की और साथ में जमकर मजे किए. मैं आशा करता हूं कि उनकी आगे की जिंदगी बेहद खूबसूरत रहे.’
25 जनवरी को हुई सगाई
एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय और विग्नेश अय्यर की सगाई बीते 25 जनवरी को हुई है. अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए अद्रिजा रॉय ने कैप्शन में लिखा, ‘अपने प्यार से सगाई की, जिसकी मैंने कामना की थी. एक साधारण हेलो से लेकर इस पवित्र वादे तक, मेरा दिल भर आया है. आई लव यू माय लव.’
