News in Brief

बॉलीवुड फेमस एक्टर अक्षय कुमार आज 27 जनवरी से एक नए रियलिटी शो को लेकर टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लौट रहे हैं. अक्षय रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ से टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे रहे हैं. इस शो से अक्षय लोगों का मनोरंजन करते नजर आएंगे. इस शो के एक एपिसोड में कपूर खानदान की लाडली बेटी करिश्मा कपूर भी नजर आने वाली हैं. करिश्मा और करीना दोनों बहनों के साथ ही अक्षय कुमार का काफी अच्छा बॉन्ड हैं. करिश्मा कपूर के साथ अक्षय जमकर मस्ती करने दिखेंगे और उनकी प्रॉपर्टी कलेक्शन पर भी चुटकी लेंगे. अक्षय ने बताया कि करिश्मा और कपूर परिवार के पास बांद्रा की हर बिल्डिंग में एक फ्लैट है.

करिश्मा कपूर को चिढ़ाते हुए अक्षय ने कहा
एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को चिढ़ाते हुए अक्षय कहते हैं ‘बांद्रा की हर बिल्डिंग में इनका फ्लैट है और फ्लैट के बोर्ड पर ‘K कपूर’ लिखा हुआ है. ये अपना पूरा नाम नहीं लिखतीं है. कपूर परिवार में हर कोई फ्लैट पर अपना नाम नहीं लिखता. इनकी मां बबीता कपूर के फ्लैट पर ‘B कपूर’ लिखा हुआ है. मैंने एक दिन इनसे पूछा कि आप लोग इतने फ्लैट क्यों खरीद रहे हैं? इस पर करिश्मा ने मुझे बताया कि अभी सैंटाक्रूज और खार में भी फ्लैट खरीदना चाहते हैं, लेकिन ये लोग बहुत ईमानदार हैं. किसी भी बिल्डिंग में एक से ज्यादा फ्लैट नहीं लेते. बिल्डिंग के बाकी फ्लैट्स ये दूसरे लोगों के लिए छोड़ देते हैं और करिश्मा ये हर रात अलग फ्लैट से सोती है.’

करिश्मा कपूर ने लिया जबरदस्त बदला 
अक्षय कुमार की बात सुनने के बाद करिश्मा की हंसी नहीं रुकती और फिर वो भी अक्षय से जबरदस्त बदला लेती हैं. आगे करिश्मा कहती हैं कि ‘कुछ भी…आपको पता है ये पूरा जुहू खरीद चुके हैं.’ इसे सुनने के बाद अक्षय भी जोर-जोर से हंसने लगे. बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब अक्षय ने कपूर सिस्टर्स की प्रॉपर्टी को लेकर चिढ़ाया है. इससे पहले उन्होंने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में करीना कपूर को चिढ़ाते हुए कहा था ‘ये दो बहनें हैं जो इंडस्ट्री में काम कर रही हैं और इनके पास बांद्रा की हर बिल्डिंग में एक फ्लैट है.’

Add Zee News as a Preferred Source

आज से शुरू हो रहा रियलिटी शो 
बता दें कि अक्षय कुमार का रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ 27 जनवरी से टीवी और ओटीटी पर दस्तक देने वाला है. यह शो सोनी टीवी और सोनी लिव ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा. इस शो में सेलिब्रिटीज की मस्ती, शब्दों का खेल और 1 करोड़ रुपये तक की भारी भरकम पुरस्कार राशि का वादा किया गया है.