Amitabh Bachchan Viral Post: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी इंडस्ट्री में एक्टिव है और आज भी फैंस से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जुड़े रहते हैं. बिग बी किसी भी सेलिब्रिटी से ज्यादा पोस्ट करते हैं और अपनी फीलिंग्स शेयर करते हैं. कई बार बिग बी कुछ ऐसा लिख जाते हैं, जिसके वजह से ट्रोल भी हो जाते हैं.
सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन काफी एक्टिव
सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे मजाकिया अंदाज में पोस्ट करते हैं कि लोग जमकर कमेंट्स करते हैं. कुछ देर पहले ही बिग बी ने फेसबुक और एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें फेसबुक पर उन्होंने लिखा कि हर दिन सीखने का ही होता है और एक्स पर लिखा ‘कुछ तो बात है.’
फेसबुक पर किया बिग बी ने पोस्ट
अमिताभ बच्चन ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘हर दिन एक सीख है. आज भी सीखा हमने.’ बिग बी की इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘आदरणीय अमिताभ जी, आपका प्रत्येक शब्द जीवन-दर्शन सिखाता है. सीखने की यह निरंतरता आपको साधारण से असाधारण बनाती है. आप हम सभी के लिए एक प्रेरणा है. आज भी और हर दिन भी.’ एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘जीवन में हर रोज कुछ नया सीखते हैं सर.’
T – कुछ तो बात है !!
Amitabh Bachchan (SrBachchan) January 27, 2026
एक्स पर किया अमिताभ बच्चन ने पोस्ट
वहीं अमिताभ बच्चन ने एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘कुछ तो बात है.’ इस पोस्ट पर भी फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘हैलो सर, आप इस तरह के ट्वीट क्यों पोस्ट करते हैं? कम से कम ये तो बताइए.’ कुछ यूजर्स ने पोस्ट पर लिखा ‘बहुत कुछ बात है सर.’ तीसरे यूजर ने लिखा ‘सर कुछ तो बात है.’ यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘बताना किस बात के बारे में बात हो रही है.’
