Arijit Singh: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस सिंगर अरिजीत सिंह ने हाल ही में अपने रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अचानक रिटायरमेंट का ऐलान किया. यानी अब अरिजीत सिंह प्लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे. उनकी आवाज ने हर किसी के दिल पर जादू चलाया है. प्यार हो या फिर ब्रेकअप, उनके गाने हर किसी के लिए सहारा बने हैं. अरिजीत सिंह की रिटायरमेंट ने हर किसी को चौंका दिया है. सोशल मीडिया पर अरिजीत सिंह नंबर पर पर ट्रेंड कर रहे हैं. फैंस उनके जाने से काफी निराश हैं. ऐसे में हम आपको उनके फै के रिएक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं.
कई फैंस का टूटा दिल
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा ‘हमारे ब्रेकअप्स, हमारी हीलिंग अरिजीत सिंह का दौर जिसमें हम बचपन से बड़े हुए, वो खत्म हुआ.’ दूसरे यूजर ने लिखा ‘अरिजीत सिंह ने हमारे प्यार की कहानी गाई हैं’ अन्य फैन ने लिखा ‘प्लीज कह दो कि यह एल्गोरिदम की वजह से हुआ था और आप रिटायर नहीं हो रहे हैं.’

कई फैंस दे रहे शुभकामनाएं
हालांकि अरिजीत सिंह के कई फैंस उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दे रहे हैं और उनकी रिटायरमेंट को सपोर्ट कर रहे हैं. एक फैन ने शुभकामना देते हुए लिखा ‘भाई अपना जॉब छोड़कर पैशन फॉलो कर रहा है. इससे बड़ा रेसेशन इंडिकेटर क्या हो सकता है.’ दूसरे यूजर ने लिखा ‘पहले जाकिर खान और अब अरिजीत सिंह.’ तीसरे यूजर ने लिखा ‘हैप्पी रिटायरमेंट’
‘रिटायरमेंट’ शब्द ने हर किसी को चौंकाया
बता दें कि रिटायरमेंट शब्द ने हर किसी को चौंका दिया है, लेकिन अरिजीत सिंह ने जल्दी ही साफ कर दिया कि संगीत कहीं नहीं जा रहा है. उन्होंने लिखा ‘आप सभी को साफ कर दूं कि मैं संगीत बनाना बंद नहीं करूंगा.’ जैसा कि आप जानते ही है कि आज की जनरेशन के लिए अरिजीत सिंह ने केवल सिंगर थे बल्कि वो एक एहसास थे. साल 2013 में अरिजीत सिंह ने ‘तुम ही हो’ गाना गाया तो इस गाने ने हिंदी फिल्म संगीत को हमेशा के लिए बदल दिया.
