Farhan Akhtar To Work on Jee Le Zara: ‘डॉन 3’ फिल्म फरहान अख्तर के सिर का दर्द बन गई है. पहले विक्रांत मैसी के इन और आउट को लेकर लगातार खबरें आ रही थीं तो वहीं उसके बाद हीरोइन के नाम पर कृति सेनन की एंट्री हुई. लेकिन, कुछ दिन पहले ही रणवीर सिंह के फिल्म छोड़ने की खबरें आईं. जिसके बाद फरहान ने इस मूवी को होल्ड पर डाल दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फरहान अब अपनी मोस्ट अवेटेड मूवी ‘जी ले जरा’ पर फोकस करेंगे. ये वो फिल्म है जिसका ऐलान फिल्म मेकर और एक्टर ने साल 2021 में किया था.
इस पर फोकस करेंगे फरहान
एक एंटरटेनमेंट पोर्टल के मुताबिक ‘डॉन 3’ की कास्टिंग काफी क्रूशियल स्टेज पर है. वो फिलहाल देख रहे हैं कि ‘डॉन’ के रोल में कौन फिट बैठेगा जिसका प्रोसेस काफी लंबा है. ऐसे में एक्टर ने ‘जी ले जरा’ फिल्म पर फोकस करना चाहते हैं.जी ले जरा फरहान के लिए हमेशा से एक स्पेशल मूवी रही है. जहां एक ओर ‘डॉन 3’ की कास्टिंग में काफी वक्त लग रहा है ऐसे में उन्हें लगता है कि ये सही वक्त है कि वो इस मूवी पर काम करें.
कहानी है रेडी
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘जी ले जरा’ की स्क्रिप्ट फाइनलाइज हो गई है. फिल्म में डिले सिर्फ तीन हसीनाओं की डेट की वजह से हो रहा है. अगर सब कुछ सही जाता है तो ये फिल्म इस साल के आखिर तक फ्लोर पर जा सकती है. खबरों की मानें अगर डेट सभी एलाइन हुई तो ये मूवी इस साल के मिड तक फ्लोर पर भी आ सकती है. सब कुछ सेट पर बस डेट्स को मैनेज किया जा रहा है. सूत्रों की मानें तो फरहान इन दिनों तीनों एक्ट्रेसेस प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ से बातचीत कर रहे हैं. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि तीनों हसीनाओं की डेट्स अलाइन हो जाए.
रणवीर ने क्यों छोड़ी ‘डॉन 3’?
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ‘धुरंधर’ के हिट होने के बाद रणवीर सिंह की प्रायोरिटी बदल गई है. सूत्रों की मानें तो वो अब संजय लीला भंसाली, लोकेश कनगराज और एटली संग कौलेबरोट करना चाहते हैं. वो बैक टू बैक गैंगस्टर टाइप की फिल्में नहीं करना चाहते. वो भी तब जब ‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट आने वाला है.
