News in Brief

Hera Pheri 3 Delay: अक्षय कुमार की कई बेहरतीन कॉमेडी फिल्मों मे से एक 2000 में आई ‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी है, जिसका दूसरा सीक्वल ‘हेरा फेरी 2’ 2006 में आया था. इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा था. अब फैंस को इसके तीसरे सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, फिल्म को बनने में लगातार देरी हो रही है. हाल ही में परेश रावल ने ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर चल रही तमाम अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए देरी की वजह बताई. 

‘द लावरी शो’ को दिए इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा कि फिल्म रुकी नहीं है और इसका बनना तय है. उन्होंने ये भी साफ किया कि देरी की वजह वो खुद नहीं हैं. परेश रावल के मुताबिक फिल्म के अटकने की असली वजह अक्षय कुमार और मेकर्स के बीच का एक तकनीकी मसला है. उन्होंने कहा कि इसका उनसे कोई लेना-देना नहीं है. साथ ही उन्होंने उन खबरों को भी गलत बताया, जिनमें कहा जा रहा था कि अक्षय ने उन पर 25 करोड़ का केस किया.

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

अक्षय कुमार की वजह से हो रही देरी – परेश

परेश रावल ने इन बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया बताया. परेश रावल ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘अक्षय कुमार के मुझे 25 करोड़ के नोटिस भेजने वाली बातें बिल्कुल कछुआ छाप अगरबत्ती जैसी हैं’. उन्होंने साफ किया कि जब भी प्रोड्यूसर और अक्षय कुमार के बीच मामला सुलझ जाएगा, वे तुरंत फिल्म साइन करने के लिए तैयार हैं. उनका कहना है कि फिल्म को लेकर उनकी तरफ से कोई अड़चन नहीं है और वे पूरी तरह पॉजिटिव हैं.

29 साल पुराना वो शो… जिसे ‘रामायण’-‘महाभारत’ के बाद मिला लोगों का सबसे ज्यादा प्यार, आज भी खूब देखे जाते हैं 206 एपिसोड

बाबूराव के बिना ‘डिजास्टर’ है ये फिल्म

अपने आइकॉनिक किरदार ‘बाबूराव’ को लेकर परेश रावल ने काफी खुलकर बात की. उन्होंने साफ कहा कि अगर ‘हेरा फेरी 3’ बाबूराव के बिना बनी, तो ये फिल्म नहीं चल पाएगी. यहां तक कि उन्होंने इसे ‘डिजास्टर’ तक बता दिया. परेश रावल का मानना है कि इस फ्रेंचाइजी की आत्मा बाबूराव है और उसके बिना कहानी अधूरी लगेगी. इंटरव्यू के आखिर में परेश रावल ने दोबारा कहा कि ये पूरा मामला उनके हाथ में नहीं है, लेकिन इस फिल्म का बनना तय है. 

fallback

मलयालम फिल्म की रीमेक है ‘हेरा फेरी’ 

साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि जब भी अक्षय कुमार और मेकर्स के बीच का मुद्दा सुलझेगा, फिल्म जरूर बनेगी. उन्होंने कहा, ‘जैसे ही दोनों के बीच सब ठीक होगा, मैं पेपर्स साइन कर दूंगा. फिल्म 100% बनेगी’. उनके इस बयान से फैंस को काफी राहत मिली है. बता दें, ‘हेरा फेरी’ फिल्म मलयालम मूवी ‘रामजी राव स्पीकिंग’ का हिंदी रीमेक है, जो रिलीज के बाद जबरदस्त हिट साबित हुई. बाद में ‘फिर हेरा फेरी’ ने भी लोगों को खूब हंसाया.