
)
Catherine O’Hara Death: हम यहां मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस और कॉमेडियन कैथरीन ओ’हारा के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया. इस खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. ‘शिट्स क्रीक’ से पहचान बनाने वाली कैथरीन का 30 जनवरी को 71 साल की उम्र में निधन हो गया. उनकी टैलेंट एजेंसी क्रिएटिव आर्टिस्ट्स एजेंसी यानी CAA ने ई! न्यूज को दिए बयान में बताया कि कैथरीन की मौत लॉस एंजेलिस स्थित उनके घर पर हुई.
एजेंसी के मुताबिक वे कुछ समय से बीमार थीं. हालांकि, वे किसी बीमारी का सामना कर रही थीं इसकी जानकारी पब्लिक नहीं की गई, लेकिन बताया जा रहा है कि उनकी बीमारी ज्यादा गंभीर नहीं थी. कैथरीन ओ’हारा के जाने से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. अपने शानदार करियर में उन्होंने कॉमेडी से लेकर ड्रामा तक हर जॉनर में दमदार अभिनय किया. फैंस के लिए ये खबर इसलिए भी चौंकाने वाली है, क्योंकि वे इस उम्र में भी इंडस्ट्री में एक्टिव थीं.
पीछे छोड़ गई पित और दो बच्चे
बताया जा रहा है कि वे लगातार कई नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही थीं. कैथरीन अपने पीछे पति बो वेल्च और दो बेटों मैथ्यू वेल्च (32 साल) और ल्यूक वेल्च (28 साल) को छोड़ गई हैं. इसी महीने वह गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में नजर नहीं आई थीं, जबकि उन्हें टीवी सीरीज ‘द स्टूडियो’ में पैटी ली के रोल के लिए नॉमिनेशन मिला था. उस वक्त उन्होंने अपनी गैरमौजूदगी पर कोई बयान नहीं दिया था, लेकिन अब इस खबर को नई अहमियत मिल गई है.
4 मिनट 24 सेकंड का वो रोमांटिक गाना, हीरोइन ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, 14 साल पहले खूब मचाई सनसनी, आज भी करता है ट्रेंड
रेयर डिजीज से ग्रस्त थीं कैथरीन
कैथरीन ओ’हारा ने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखा. हालांकि, उन्होंने पहले कुछ इंटरव्यू में अपनी हेल्थ से जुड़ी परेशानियों का जिक्र किया था. उन्होंने बताया था कि वे जन्म से ही एक रेयर डिजीज से ग्रस्त थीं, जिसे कार्डियक इनवर्सस या डेक्स्ट्रोकार्डिया कहा जाता है. इस स्थिति में दिल और शरीर के बाकी अंग नॉर्मल से उलटी दिशा में होते हैं. इतना ही नहीं, य एक ऐसी बीमारी है, जो 100 लोगों में से सिर्फ 8-10 लोगों को होती है.
कैथरीन का फेमस टीवी शो और फिल्म
2021 के एक इंटरव्यू में कैथरीन ने मजाकिया लहजे में कहा था, ‘मैं थोड़ी अजीब हूं, हां’. उन्होंने बताया था कि इस कंडीशन का पता उन्हें तब चला, जब वे अपने पति के साथ डॉक्टर के पास गई थीं. इसके बावजूद उन्होंने कभी अपनी हेल्थ को काम के आड़े नहीं आने दिया. उम्र बढ़ने के बाद भी वे लगातार काम करती रहीं और उनके काम को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी खूब सराहना मिली. उनका सबसे फेमस शो ‘मोइरा रोज’ और फेमस फिल्म ‘केट मैककैलिस्टर’ है.
