News in Brief

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है. उनके आइटम डांस के फैंस दीवाने रहते हैं. 52 साल की मलाइका अरोड़ा अभी भी मूवीज में डांस नंबर्स से लोगों का मनोरंजन करती हैं. इसके साथ ही एक्ट्रेस अक्सर कहीं ना कहीं स्पॉट होती हैं और वह कैमरे में कैद हो जाती हैं. जनवरी के आखिरी दिन मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें उनकी ड्रेस ने लोगों का ध्यान खींचा है. उनके इस वीडियो पर तमाम चाहने वाले फैंस कमेंट कर रहे हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया है.

मलाइका अरोड़ा के फैंस को अच्छी लगी उनकी ड्रेस 
मलाइका अरोड़ा जहां भी जाती हैं तो लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहती हैं. वह हाल ही में पैप्स के कैमरे में कैद हुई हैं और उनका एक वीडियो सामने आया है. इसमें आप देख सकते हैं कि मलाइका अरोड़ा ने खास तरह ड्रेस पहनी हुई है और अपना किलर अंदाज दिखा रही हैं. कैमरे के सामने उनकी अदाएं देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. मलाइका अरोड़ा के अधिकतर यूजर्स ने आउटफिट को काफी अच्छा बताया है. वहीं, ट्रोल्स ने उनकी ड्रेस को लेकर निशाने पर लिया है. फिलहाल, एक्ट्रेस का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है.  

मलाइका अरोड़ा की ऐसी रही है पर्सनल लाइफ
मलाइका अरोड़ा की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा उनकी निजी जिंदगी लोगों के बीच चर्चा में बनी रहती है. उन्होंने साल 1998 में बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान के साथ शादी की थी. दोनों के एक बेटा अरहान खान है. मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का रिश्ता 19 साल तक चला और दोनों ने साल 2017 में तलाक ले लिया था. इसके बाद मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में आ गईं और दोनों ने अपने रिलेशनशिप को किसी से नहीं छिपाया. दोनों स्टार्स को अपने रिश्ते को लेकर कई बार ट्रोलिंग का सामना करना लेकिन उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा. दरअसल, मलाइका अरोड़ा बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से उम्र में बड़ी थीं. फिर साल 2024 में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता टूट गया.