)
2025 Flop Film OTT Premiere: 2025 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शामिल ये फिल्म अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो चुकी है. बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाई न कर पाने के बावजूद, ये फिल्म एक बार फिर सुर्खियों में है. हम यहां कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ की बात कर रहे हैं, जिसको बॉक्स ऑफिस पर वो रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया, जिसकी उम्मीद की जा रही थी. कपिल की जबरदस्त फैन फॉलोइंग और बड़ी स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म ओपनिंग के मामले में कमजोर साबित हुई.
कड़ी टक्कर और कम प्रमोशन की वजह से फिल्म ज्यादा चर्चा नहीं बटोर पाई. हालांकि, अब उन दर्शकों के लिए अच्छी खबर है, जो इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे. ‘किस किसको प्यार करूं 2’ 6 फरवरी से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है. ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर सभी सब्सक्राइब्ड यूजर्स के लिए उपलब्ध है. घर बैठे फिल्म देखने का मौका मिलने से कपिल शर्मा के फैंस में दोबारा एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. पहले पार्ट को पसंद करने वाले दर्शक अब इसके सीक्वल को आराम से मोबाइल या टीवी स्क्रीन पर एंजॉय कर सकते हैं.
OTT पर रिलीज हुई कपिल शर्मा की फिल्म
फिल्म में कपिल शर्मा के साथ मंजोत सिंह अहम भूमिका में नजर आते हैं. वहीं चार एक्ट्रेसेस हीरा वारिना, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान भी कहानी का बड़ा हिस्सा हैं. कपिल शर्मा फिल्म में ‘मोहन शर्मा’ का किरदार निभा रहे हैं. मोहन की जिंदगी उस वक्त पूरी तरह बदल जाती है, जब उसकी मुलाकात चार अलग-अलग लड़कियों से होती है, जिनके नाम ‘सानिया’, ‘रूही’, ‘मीरा’ और ‘जेनी’ हैं. कहानी की बात करें तो मोहन शर्मा सानिया से बेइंतहा प्यार करता है. लेकिन दोनों के अलग-अलग धर्म होने की वजह से उनके परिवार इस रिश्ते के खिलाफ होते हैं.
3 मिनट 55 सेकंड का वो गीत, जिसे मीना कुमारी की खूबसूरती ने बना दिया खास, सीधे दिल में उतर जाते हैं बोल, 70 साल पुराना है ये गाना
फिल्म में नजर आ रही 4 हीरोइन
सानिया से शादी करने के लिए मोहन धर्म परिवर्तन तक कर लेता है. इसके बाद उसकी जिंदगी और उलझ जाती है, जब वो रूही, मीरा और जेनी से मिलता है. हर शादी के साथ मोहन को नया धर्म अपनाना पड़ता है, जिससे कई मजेदार और अजीब हालात पैदा होते हैं. हाल ही में पारुल गुलाटी ने फिल्म के सेट से जुड़ा अपना एक्सपीरियंस शेयर किया. उन्होंने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ से बातचीत में कहा, ‘सेट पर बड़ी स्टारकास्ट थी और हर कोई अपने काम में बिजी रहता था. लेकिन कपिल से एक सवाल पूछना मेरे लिए पहली असली बातचीत जैसा था’.
मेकर्स को लगा था 20 करोड़ का झटका
पारुल ने बताया कि कैमरे बंद होने के बाद भी कपिल का सेंस ऑफ ह्यूमर बरकरार रहता है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई. मेकर्स को 20 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा था. कड़े कॉम्पिटिशन के चलते फिल्म दुनियाभर में सिर्फ करीब 16 करोड़ रुपये ही कमा सकी. मेकर्स ने पहले जनवरी 2026 में फिल्म को दोबारा रिलीज करने का प्लान बनाया था. जिसके बाद अब इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है. अब देखना ये है कि ये फिल्म ओटीटी पर लोगों का कितना दिल जीत पाती है.
