सलमान खान अपनी अपकमिंग वॉर ड्रामा फिल्म ‘द बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर कई दिनों से सुर्खियों में छाए हुए हैं. वहीं फैंस भी उनकी इस फिल्म की बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मगर फिल्म की रिलीज डेट में फिर से बदलाव देखने को मिल सकते हैं. खबरों के अनुसार, सलमान खान और फिल्म के निर्माता ने इस फिल्म का रिलीज डेट को 17 अप्रैल से आगे बढ़ाने का फैसला लिया है.
फिल्म पोस्टपोन्ड का प्लान
इंडस्ट्री इनसाइडर के मुताबिक, फिल्म की टीम रिलीज डेट को पोस्टपोन करने का प्लान बना रहे हैं. क्योंकि फिल्म की शूटिंग अभी भी पूरी नहीं हुई है और 9 फरवरी से वन वीक का शेड्यूल शुरू होने वाला है. वहीं इसके बाद कुछ और दिनों की शूटिंग फरवरी के आखिरी दिनों में पूरी होनी है. निर्देशक अपूर्वा लखिया द्वारा रीशूट किए गए हिस्सों की भी एडिटिंग अभी बाकी है और बात यहीं खत्म नहीं होती.
मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस की मंजूरी बाकी
रूल्स के अनुसार, सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ अभी मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस को दिखाई जानी है, और इस काम में भी समय लग सकता है. इसलिए मेकर्स फिल्म को आगे बढ़ाने का सोच रहे हैं. वहीं सलमान खान का भी ये मानना है कि इस खास फिल्म का पहले अच्छी तरह से पूरा हो जाना जरूरी है. उन्होंने फिल्म की टीम से कहा है कि वो जल्दबाजी न करें और ये तय करें कि सभी चीजों के बाद कब फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाए.
फाइनल डिसीजन क्या होगा?
सलमान खान और फिल्म के निर्माता अपूर्वा लखिया ‘द बैटल ऑफ गलवान’ की रिलीज डेट को पोस्टपोन करने के बारे में अभी भी सोच-विचार कर रहे हैं. लेकिन अभी तक किसी भी डिसीजन पर नहीं पहुंचे हैं. वहीं ये भी हो सकता है कि फिल्म को लेकर हो रही ट्रोलिंग से बचने के लिए सलमान खान फिल्म तय तारीख पर ही रिलीज कर दें. तो वहीं दूसरी और हो सकता है कि वो फिल्म के पूरे होने का इंतजार करें और एक नई तारीख की घोषणा करें.
