News in Brief

बॉलीवुड में इन दिनों दहशत का माहौल है. दरअसल, हाल ही में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मैसेज आया. व्हाट्सएप वॉइस नोट के जरिए धमकी भरा मेसेज भेजा गया है. मेसेज के जरिए करोड़ों रुपये की मांग की गई है. धमकी भरे मैसेज के बाद इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को दी गई. इसके बाद रणवीर सिंह के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई. पुलिस धमकी भरा वॉइस नोट भेजनें वाली की तलाश में जुट गई है. वॉइस नोट भेजने वाले ने बिश्नोई गैंग से होने का दावा किया है.

रिपोर्ट्स की मानें तो, व्हाट्सप्प वॉइस नोट के जरिए रणवीर सिंह को धमकी भरा मेसेज भेजा गया है. मैसेज में करोड़ो रूपये की मांग की गई है. धमकी भरे मैसेज के बाद इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को दी गई. पुलिस धमकी भरा वॉइस नोट भेजनें वाले की तलाश में जुट गई है. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच इस पूरे मामले की जांच कर रही है. हालांकि अभी तक रणवीर सिंह की टीम या उनकी तरफ से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

धुरंधर को लेकर सुर्खियों में हैं रणवीर सिंह 

Add Zee News as a Preferred Source

रणवीर सिंह इन दिनों अपने वर्कफ्रंट और प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को लेकर भी लगातार सुर्खियों में हैं. आखिरी बार एक्टर ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने हमजा नाम के किरदार से खूब सुर्खियां बटोरीं. फिल्म में रणवीर एक भारतीय जासूस के रोल में दिखाई थे. इस एक्शन-थ्रिलर का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और रिलीज के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है और अब ये ओटीटी पर भी दस्तक दे चुकी है. दर्शकों से मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद अब ‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट का आने वाला है. 19 मार्च को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

रोहित शेट्टी के घर पर भी फायरिंग

मुंबई में रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर 31 जनवरी की रात करीब 12 बजकर 45 मिनट पर गोलीबारी हुई. हमलावरों ने कम से कम 5 राउंड फायर किए, लेकिन किसी को चोट नहीं आई. पुलिस ने मामले की जांच में अब तक 5 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें हथियार सप्लाई करने वाला भी शामिल है. मुख्य शूटर अभी फरार है और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ाव की जांच हो रही है.