News in Brief

Nick Jonas and Priyanka Chopra: हॉलीवुड सिंगर निक जोनस और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. कपल्स के लिए दोनों ने एक जबरदस्त कपल गोल्स सेट कर रखा है. निक जोनस ने हाल ही में खुलासा किया कि प्रियंका से शादी नने उन्हें भारतीय संस्कृति और हिंदू परंपराओं की एक नई दुनिया से जोड़ा है, जिसमें वे अब खास जुड़ाव महसूस करते हैं. सिंगर ने बताया कि अब वे अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा को एक मल्टीकल्चरल और मल्टी-रिलीजियस घर में ‘रियल हिंदू वैल्यूज’ सिखा रहे हैं.

भारतीय परंपराओं को बताया खूबसूरत
सिंगर निक जोनस ने हाल ही में सच संग शो में बातचीत करने के दौरान खुलासा किया. उन्होंने बताया कि ‘जब मैं पहली बार भारत आया था तो प्रियंका के परिवार और दोस्तों के साथ काफी समय बिताया, जो मेरे लिए एक जादुई जैसा अनुभव था.’ निक ने माना कि उनकी जिंदगी की कई प्यारी यादें भारत से जुड़ी हुई हैं, जो कमाल की है. वहां संस्कृति को गहराई से समझने का मौका मिला है. अब मेरी कुछ सबसे पसंदीदा परंपराएं और त्योहार भारतीय हैं. 

बेटी को दे रहे असली हिंदू संस्कार
इंडियन कल्चर की तारीफ करते हुए निक ने बताया कि मालती को हिंदू वैल्यूज के साथ पाला जा रहा है, क्योंकि इस धर्म ने उनकी स्पिरिचुअलिटी को भी बदल दिया है. उन्होंने कहा ‘यह बहुत इनक्रेडिबल रहा है. मैंने हिंदू धर्म के बारे में बहुत कुछ सीखा है, जो अमेजिंग है. यह गहरा और सुंदर है और कर्म का अभ्यास और दूसरों के साथ वैसा ही करना जैसा आप चाहते हैं कि आपके साथ किया जाए और अच्छी चीजों का आपके पास वापस आना सुंदर है. हम अपनी बेटी को असली हिंदू वैल्यूज और उसकी समझ के साथ पाल रहे हैं. मेरा विश्वास इवॉल्व और बदला है और यह बहुत मजबूत है और मैं जो हूं उसका एक इंपॉर्टेंट हिस्सा है.’

Add Zee News as a Preferred Source

पिता बनने के बाद बदले निक जोनस
एक पिता और एक आर्टिस्ट के तौर पर अपनी जिम्मेदारी के बारे में बात करते हुए निक जोनस ने कहा ‘किसी चिड़चिड़े इंसान से हमदर्दी और नरमी से मिलना, एक पेरेंट होने का सबसे दिलचस्प हिस्सा रहा है।. मैं अब उन चीजों के बारे में लिख रहा हूं जो मैं उसे समझाना चाहता हूं. वह सुनेगी और मैं यह सोच भी नहीं सकता. उसे हमारा गाना ‘लव मी टू हेवन’ बहुत पसंद है और हम हमेशा सेट की शुरुआत में इसे बजाते हैं. साइड-स्टेज पर प्रियंका के साथ उसकी ड्रेस पकड़े हुए उसके कई शानदार वीडियो है, क्योंकि वह बस दौड़कर हमारे साथ आना चाहती है.’