Surbhi Jyoti Announce Pregnancy: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अक्सर अपने फैंस के लिए सुरभि फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. सुरभि ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक नया पोस्ट शेयर किया, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. इस पोस्ट को देखकर फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है.
सुरभि ने अनाउंस की प्रेगनेंसी
दरअसल, सुरभि ज्योति ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है. खास अंदाज में सुरभि ने अपने फैंस को ये खुशखबरी दी. पोस्ट में सुरभि ने पति सुमित सूरी के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों के पैर आपस में उलझे नजर आ रहे हैं और बीच में एक छोटे से सफेद जूते रखे हुए है. इससे साफ हो गया है कि कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले है.
एक्ट्रेस ने लिखा खास कैप्शन
पोस्ट को शेयर करते हुए सुरभि ने कैप्शन में लिखा ‘हमारा सबसे बड़ा एडवेंचर शुरू हो रहा है.’ फैंस को एक्ट्रेस ने बताया कि उनका बेबी जून के पहले हफ्ते में आएगा और इसके साथ नजर उतारने वाला इमोजी और ‘ॐ’ का चिन्ह भी लगाया. एक्ट्रेस के इस पोस्ट को देखने के बाद लोगों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है. पोस्ट पर फैंस जमकर एक्ट्रेस और उनके पति को बधाई दे रहे हैं.
साल 2024 में की थी शादी
बता दें कि एक्ट्रेस सुरभि ने साल 2024 में 27 अक्टूबर को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और एक्टर सुमित सूरी के साथ शादी की थी. कपल ने उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट में धूमधाम से शादी की थी. शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को 5 सालों तक डेट किया था.
