Ragini MMS 3: एकता कपूर की हॉरर फिल्म ‘रागिनी एमएमएस’ ने बॉक्स ऑफिस पर खौफ का ऐसा तांडव मचाया था कि फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी. दो पार्ट के धमाल मचाने के बाद इस मूवी के तीसरे पार्ट को लेकर चर्चाएं काफी ज्यादा हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक एकता कपूर की इस फ्रेंचाइजी फिल्म में बॉलीवुड के जिन दो सितारों को कास्ट करने की चर्चा है वो पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे.
ये दो सितारें आ सकते हैं नजर
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक तमन्ना भाटिया और जुनैद खान से एकता कपूर की बातचीत चल रही है. कहा जा रहा है कि इस फिल्म के तीसरे पार्ट को शशांक घोष ही डायरेक्ट करेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2011 और 2014 में आई ‘रागिनी MMS’ के दोनों पार्ट के तीसरे पार्ट में थोड़ा बदलाव हो सकता है. हो सकता है कि इस फिल्म का नाम ‘रागिनी एमएमएस 3’ की बजाय ‘रागिनी 3’ हो.
‘बेबी डॉल’ गाना हो सकता है रिक्रिएट
2011 में आई ‘रागिनी एमएमएस’ में राजकुमार राव के अलावा कैनाज मोटिवाला थीं. वहीं, 2014 में आए दूसरे पार्ट में सनी लियोनी और साहिल प्रेम और परवीन डबास थे.इस फिल्म का गाना बेबी डॉल काफी पॉपुलर हुआ था और लंबे वक्त तक चार्टबस्टर सान्ग बना रहा. खबरों की मानें तो मेकर्स इस फिल्म के गाने को रिक्रिएटर तमन्ना भाटिया के साथ करना चाहते हैं. हालांकि अभी तक ना तो इस फिल्म का लेकर कोई आधिकारिक ऐलान हुआ है और ना ही मेकर्स ने कुछ रिवील किया है.’
‘हां या ना,टाइम पास ना करो…’ ‘बॉर्डर 2’ साइन करने से पहले वरुण धवन को सुनने पड़े थे ये शब्द, फिल्म आते ही हुए खूब ट्रोल
वर्कफ्रंट
तमन्ना भाटिया इन दिनों VVAN: Force of the Forest को लेकर सुर्खियों में हैं. इसका डायरेक्शन दीपक मिश्रा और अरुनभ कुमार ने किया है. वहीं, जुनैद खान जल्द ही साई पल्लवी संग एक दिन फिल्म में नजर आएंगे. जिसे लेकर काफी बज बना हुआ है.आपको बता दें, इससे पहले तमन्ना आखिरी बार स्क्रीन पर ‘बाहुबली:द एपिक’ में नजर आई थीं. जबकि जुनैद 2025 में आई ‘लवयापा’ में दिखे थे.
